सोने में 6 महीने के निचले स्तर से आया उछाल, क्या है ये खरीदारी का सही मौका

कमोडिटी मार्केट के जानकारों का कहना है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का हाजिर भाव 1,680 डॉलर और 1,755 डॉलर के रेंज में नजर आ सकता है

अपडेटेड Sep 10, 2022 पर 11:36 AM
शुक्रवार को अक्टूबर 2022 का गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 165 रुपये उछलकर 50,521 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Gold price Today - यूएस फेड के तमाम अधिकारियों के तरफ से मौद्रिक नीतियों में कड़ाई कायम रहने के संकेत मिलने के बावजूद भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। गौरतलब है कि सोने के भाव अंतराष्ट्रीय बाजार में 1,680 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गएथे। अब यहां से इसमें ऊछाल देखने को मिल रहा है।

शुक्रवार को अक्टूबर 2022 का गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 165 रुपये उछलकर 50,521 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके साथ ही 3 महीने की लगातार गिरावट के बाद सोने की कमजोर थमती नजर आई। शुक्रवार को हाजिर बाजार में सोना 1,716 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ है और इसमें वीकेंड सेशन मे 0.45 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

RIL की सब्सिडियरी रिलांयस पेट्रोलियम रिटेल ने की ₹ 1592 करोड़ की शॉपिंग, जानिए पूरी डिटेल


डॉलर इंडेक्स में आई नरमी का सोने की तेजी में सबसे बड़ा योगदान है। गौरतलब है कि यूरोपियन सेंट्रल बैंक द्वारा अपने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी करने के बाद डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है और यह 110.78 के अपने 20 साल के हाई से फिसलकर शुक्रवार को 108.945 के स्तर पर आ गया।

कमोडिटी मार्केट के जानकारों का कहना है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का हाजिर भाव 1,680 डॉलर और 1,755 डॉलर के रेंज में नजर आ सकता है। वहीं नियर टर्म में एमसीएक्स पर सोना 49,800 रुपये से 51,200 के बीच घूमता नजर आ सकता है। जानकारों का कहना है कि ECB ने अपने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की है जिससे शॉर्ट टर्म में डॉलर इंडेक्स की तेजी पर लगाम लगेगी। ऐसे में bargain hunters को सोने में शॉर्ट पोजिशन लेने से बचना चाहिए और गिरावट पर खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।