RIL की सब्सिडियरी रिलांयस पेट्रोलियम रिटेल ने की ₹ 1592 करोड़ की शॉपिंग, जानिए पूरी डिटेल

रिलायंस पेट्रोलियम अपने डाउनस्ट्रीम पॉलिएस्टर कारोबार में ग्रोथ की रणनीति के तहत यह अधिग्रहण कर रही है

अपडेटेड Sep 10, 2022 पर 10:25 AM
SPL पॉलिएस्टर फाइबर , यार्न और टेक्सटाइल के चिप बनाती है। इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 252000 mt है

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की एक सब्सिडियरी रिलांयस पेट्रोलियम रिटेल लिमिटेड (Reliance Petroleum Retail Ltd) ने शुभलक्ष्मी पॉलिएस्टर लिमिटेड (Shubhalakshmi Polyesters Limited (SPL) और शुभलक्ष्मी पॉलीटेक्स लिमिटेड (Shubhlaxmi Polytex Ltd (SPTex)) के पॉलिएस्टर कारोबार की खरीद के लिए एक करार किया है। इस खरीदारी पर क्रमश: 1522 करोड़ रुपये और 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यह करार अभी तमाम वैधानिक मंजूरियों के अधीन है। बतातें चलें कि SPL पॉलिएस्टर फाइबर , यार्न और टेक्सटाइल के चिप बनाती है। इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 252000 mt है। SPL की गुजरात के दाहेज और दादर और नगर हवेली में 2 प्रोडक्शन यूनिट हैं।

इसके अलावा दाहेज में SPTex की भी एक प्रोडक्शन यूनिट है। जहां पर टेक्सचराइज्ड यार्न का उत्पादन होता है। रिलायंस पेट्रोलियम अपने डाउनस्ट्रीम पॉलिएस्टर कारोबार में ग्रोथ की रणनीति के तहत यह अधिग्रहण कर रही है।


अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के कर्मचारी भी जल्द कर सकेंगे EPFO पेंशन योजना में निवेश: मीडिया रिपोर्ट

वित्त वर्ष 2019, 2020 और 2021 में SPL का टर्नओवर क्रमश: 2702.50 करोड़ रुपये, 2249.08 करोड़ रुपये और 1768.39 करोड़ रुपये रहा था। जबकि इसी अवधि में SPTex का टर्नओवर क्रमश: 337.02 करोड़ रुपये, 338.00 करोड़ रुपये और 267.40 करोड़ रुपये रहा था।

डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।