Gold Price: डॉलर सहित इन कारणों से गिरे सोने के दाम, क्या आगे चढ़ेंगे इसके भाव

इंटरनेशनल मार्केट में सोने चांदी की कीमतों में दबाव है लेकिन हाल के दिनों में ऐसी कई चीजें हुई हैं जिनका सीधा असर सोने -चांदी खरीदारी पर पड़ सकता है

अपडेटेड May 26, 2023 पर 5:37 PM
लगातार तीसरे हफ्ते डॉलर इंडेक्स में मजबूती बनी हुई है। डॉलर इंडेक्स लगातार दूसरे दिन 104 के पार निकला है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने चांदी की कीमतों में दबाव है लेकिन हाल के दिनों में ऐसी कई चीजें हुई हैं जिनका सीधा असर सोने -चांदी खरीदारी पर पड़ सकता है। जैसे मॉनसून का कम होना, 29 जून तक शादियों का सीजन, डॉलर में मजबूती और RBI का 2000 रुपए के नोट के सिस्टम से बाहर करने की बात। तो इन तमाम चीजों का बुलियन बाजार पर क्या और कितना असर पड़ेगा। आइए देखते है।

शादियां और सोना-चांदी

3 मई से 27 जून तक शादियों का सीजन है। शादियों में सोने के गहनों की मांग ज्यादा होती है। इस दौरान ब्राइडल गहनों की मांग ज्यादा बढ़ती है। सोने की कुल बिक्री का 50% सिर्फ शादियों में ही होती है। बिक्री में ब्राइडल गहनों की 50% हिस्सेदारी होती है। जनवरी-जून के बीच 70 लाख शादियां हुई है। चीन के बाद सोने का सबसे ज्यादा खपत भारत में हुआ। देश में सोने की सालाना खपत 800-850 टन है। जबकि देश में कुल ग्लोबल उत्पादन का 33% सोना इंपोर्ट होता है।


शादी में 50-55 फीसदी मांग 22, 20, 18 कैरेट सोने की होती है जबकि रोजाना 35-40 फीसदी मांग 22, 18 कैरेट सोने की होती है। वहीं फैशन में सोने की मांग केवल 5-10 फीसदी होती है।

डॉलर का बुलियन कनेक्शन

लगातार तीसरे हफ्ते डॉलर इंडेक्स में मजबूती बनी हुई है। डॉलर इंडेक्स लगातार दूसरे दिन 104 के पार निकला है। 1 मई 2023 को डॉलर इंडेक्स 101.96 पर था जबकि 4 मई को 100.52 तक गिरा था। 3 हफ्तों में डॉलर इंडेक्स करीब 3% चढ़ा है। जिसका असर भी सोने की कीमतों में देखने को मिल रहा है।

2000 के नोट बंद ?

इस बीच आरबीआई ने अपने सिस्टम से 2000 के नोट हटा दिए है। RBI 2000 के नोट और नहीं छापेगा। आरबीआई ने कहा है कि 30 सितंबर तक नोटों को बदला जा सकता है। इसके लिए आम नागरिक 2000 रुपये के नोट अपने खातों में जमा कराएं या बैंक जाकर बदल लें। देश में 2000 रुपये के नोट 64% लोगों के पास है।

Crude Oil: कच्चे तेल की 3 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, मई में अब तक ब्रेंट 4.5% टूटा

मॉनसून पर IMD

इस बीच मॉनसून पर आईएमडी विभाग का कहना है कि मॉनसून 4 जून तक केरल पहुंच सकता है। आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत में सामान्य मॉनसून का अनुमान लगाया है। मध्य, दक्षिण भारत में सामान्य मॉनसून अनुमान है। जबकि जून-सितंबर में सामान्य मॉनसून की संभावना अधिक है। 2-3 दिन में उत्तर भारत में अच्छी बारिश संभव है।

एक्सपर्ट की राय 

कंप्लीट सर्किल वेल्थ सॉल्यूशन के क्षितिज महाजन का कहना है कि मंदी के दौर में सोना एक हेजिंग टूल का काम करता है। गोल़्ड ईटीएफ, एसजीबी में निवेश करना फायदेमंद है। सोने में आगे तेजी आने की पूरी उम्मीद है। पोर्टफोलियो में 5-7 फीसदी गोल्ड का शेयर रखें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।