Gold price: सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। आज भी MCX पर जून वायदा 69,465 रुपए तक पहुंचा गया है। 1 अप्रैल को रिकॉर्ड 69,487 रुपए तक पहुंचे थे सोने के दाम अप्रैल के 3 दिनों में इसमें करीब 3 फीसदी की तेजी आई है। MCX पर चांदी के दाम 78,170 रुपए तक पहुंच गए हैं। COMEX पर सोना 2288 डॉलर प्रति औंस के भी पार निकल गया है। COMEX पर जून वायदा 2300 के डॉलर के पार निकल गया है। अप्रैल के 3 दिनों में इसमें करीब 3 फीसदी की तेजी आई है। जियो पॉलिटिकल संकट से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। सेंट्रल बैंकों की खरीदारी से भी इसके दाम चढ़ रहे हैं।
