Gold Price : ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे चल रही हैं। गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि सोने को इन उच्च स्तरों को फिर से हासिल करने में अभी दो साल और लग सकते हैं। 16 नवंबर को जारी एक नोट में लीना थॉमस की लीडर शिप में गोल्डमैन सैक्स के एनालिस्टों ने लिखा है कि उन्हें निकट भविष्य में सोने की कीमतों में और कमजोरी आने और उतार-चढ़ाव बढ़ने की आशंका है। फेडरल रिजर्व अपनी मौद्रिक नीति को सख्त कर रहा है,जिसका सोने पर निगेटिव असर पड़ रहा है,क्योंकि सोने से कोई ब्याज नहीं मिलता है।
