Gold Price Today: सोने में उछाल, 51,750 रुपये पहुंची कीमत, क्या आपको खरीदना चाहिए?

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमतों में शानदार तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 592 रुपये चढ़कर 51,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया

अपडेटेड Jul 28, 2022 पर 9:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,747 डॉलर प्रति औंस था।

सोने (Gold) में गुरुवार को शानदार तेजी दिखी। विदेशी बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों से कमोटिडी एक्सचेंज MCX गोल्ड फ्यूचर्स 0.95 फीसदी चढ़कर 51,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, शाम तक तेजी थोड़ी कम हो गई। यह 0.69 फीसदी यानी 348 रुपये की तेजी के साथ 51,068 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। सिल्वर की कीमतों में भी तेजी रही। यह 56,521 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

दिल्ली सर्राफा बााजार में सोने की हाजिर कीमतों में शानदार तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 592 रुपये चढ़कर 51,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को सोना 51,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिल्ली सर्राफ बााजर में गुरुवार को चांदी भी 1,335 रुपये चढ़कर 56,937 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : AirAsia दे रही 1,499 रुपये में हवाई सफर का मौका, जानिए कब तक करा सकते हैं बुकिंग

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,747 डॉलर प्रति औंस था। सिल्वर का भाव 19.38 डॉलर प्रति औंस था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) ने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इंटेरस्ट रेट 75 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाने से सोने में मजबूती देखने को मिली।


अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने लगातार दो बार इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है। उसने इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ाने की पॉलिसी अपनाई है। उसने कहा है कि इस साल के अंत तक इंटरेस्ट रेट 3 से 3.5 फीसदी के बीच रह सकता है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "एमसीएक्स में गोल्ड में तेजी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह डॉलर इंडेक्स में गिरावट की उम्मीद है। गोल्ड में तेजी का असर सिल्वर पर भी पड़ेगा। इसके बावजूज अमेरिका में जीडीपी और बेरोजगारी के डेटा आने से पहले इनवेस्टर्स सावधानी बरतना पसंद करेंगे।"

रिलायंस सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट श्रीराम अय्यर ने कहा कि गोल्ड की कीमतों तेजी रहने की उम्मीद है। रुपये की मजबूती से गोल्ड की कीमतें ज्यादा नहीं चढ़ेगी। डॉलर में गिरावट से डॉलर में गोल्ड की कीमतों में नरमी देखने को मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।