AirAsia दे रही 1,499 रुपये में हवाई सफर का मौका, जानिए कब तक करा सकते हैं बुकिंग

एयर एशिया का यह प्रमोशन कैंपेन 28 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए वैलिड है यानी इस दौरान आप टिकट बुक करा सकते हैं। इस सेल के तहत बुक की गईं टिकट पर आप 15 अगस्त से 31 दिसंबर तक यात्रा कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 28, 2022 पर 4:25 PM
एयर एशिया ने कहा कि एक बार किसी खास रूट पर प्रमोशन कैंपेन के लिए सीट अलोकेट होने के बाद सामान्य दरों पर ही टिकट उपलब्ध होंगी

AirAsia India Pay Day Sale : एयर एशिया महज 1,499 रुपये के शुरुआती किराये पर हवाई सफर की पेशकश करने जा रही है। एयरलाइन ने अपनी पे डे सेल के तहत इस ऑफर को लॉन्च करने का ऐलान किया है।

यह प्रमोशन कैंपेन 28 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए वैलिड है यानी इस दौरान आप टिकट बुक करा सकते हैं। इस सेल के तहत बुक की गईं टिकट पर आप 15 अगस्त से 31 दिसंबर तक यात्रा कर सकते हैं।

15 अगस्त से 31 दिसंबर कर सकते हैं सफर


कंपनी ने एक ट्वीट में कहा, आप लंबे समय से अटकीं अपनी घूमने की योजनाओं को अब एयर एशिया के साथ बना सकते हैं। एयरलाइन के #PayDaySale fares  के शुरुआती किराये 1,499 रुपये हैं। 15 अगस्त से 31 दिसंबर, 2022 तक सफर के लिए आप http://airasia.co.in पर 31 जुलाई तक टिकट बुक करा सकते हैं।

आपके ‘पसंदीदा’ स्टॉक्स में आ रही है गिरावट तो क्या करें? बड़े काम की है Zerodha के फाउंडर की यह सलाह

पहले आओ, पहले पाओ

यह ऑफर एक सीमित इन्वेंट्री ऑफर है, जिसका फायदा ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उठाया जा सकता है। एयरलाइन ने कहा कि एक बार किसी खास रूट पर प्रमोशन कैंपेन के लिए सीट अलोकेट होने के बाद सामान्य दरों पर ही टिकट उपलब्ध होंगी।

हालांकि, प्रमोशन कैंपेन के तहत बुक कराई गईं फ्लाइट टिकट पर कोई रिफंड नहीं किया जाएगा। कैंसिलेशन पर एयलाइन द्वारा तय फीस भी लागू होगी।

ऐप पर बुकिंग पर मिलेंगी कई छूट

Tata Neu app पर बुकिंग कराते समय कस्टमर्स को किराये पर छूट के अलावा टिकट की खरीद पर 5 फीसदी NeuCoins भी मिलेंगे। Tata Neu app के मेंबर्स को ऐप के जरिये बुकिंग कराते समय बैज आधारित डिस्काउंट भी मिलेंगे।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: सिर्फ 436 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए कैसे उठाएं फायदा

इसके पहले फ्लाइट ऑपरेटर ने घरेलू रूट्स के लिए 7-10 जुलाई के बीच टिकटों की बुकिंग पर 1,497 रुपये के शुरुआती किराये पर ‘स्प्लैश सेल’ का ऐलान किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।