Zerodha founder Nithin Kamath : जिरोधा के फाउंडर और सीईओ नितिन कामत ने कहा कि खुदरा इनवेस्टर्स के पसंदीदा स्टॉक्स की कीमतें जब भी गिरती हैं तो हर बार इन स्टॉक्स को खरीदने वाले इनवेस्टर्स की संख्या तेजी से बढ़ जाती है, जैसा यस बैंक (Yes bank), रिलायंस एडीएजी स्टॉक्स (Reliance ADAG stocks) के मामले में हुआ और अब जोमैटो (Zomato) के साथ हो रहा है।
जोमैटो के शेयरों में भारी गिरावट
इस हफ्ते की शुरुआत में 23 जुलाई को बड़े शेयरहोल्डर्स के लिए एक साल का लॉकइन पीरियड खत्म होने के बाद जोमैटो के शेयरों में लगातार दो सेशंस में भारी गिरावट दर्ज की गई। स्टॉक ने नवंबर, 2021 को 159.75 रुपये का रिकॉर्ड हाई छूआ था और वैश्विक स्तर पर टेक स्टॉक्स में बिकवाली के चलते इसमें गिरावट बनी हुई है।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयर खरीदे जाएं
इसे ध्यान में रखते हुए जिरोधा के नितिन कामत ने कई ट्वीट्स किए। इनमें कुछ अहम बातें बताई गईं जो खुदरा निवेशकों को निवेश करते समय हमेशा ध्यान रखनी चाहिए।
कामत ने कहा, “इनवेस्टिंग के बिजनेस में यदि एक स्टॉक टूटता है तो यह सस्ता लगता है। लेकिन हो सकता है कि इसमें आगे भी गिरावट आती रहे। ट्रेड का सही तरीका यह है कि ऐसे स्टॉक्स खरीदे जाएं जो बेहतर प्रदर्शन कर रहे हों और ऊपर जाने पर ही उन्हें बेचें।”
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अगर कीमत बढ़ जाती है तो भी लाभ कमाने या टूटने की उम्मीद में किसी के औसत खरीद मूल्य को कम करने के लिए एवरेजिंग से बचने की भी सलाह दी है।
फंडामेंटल्स के साथ टेक्निकल्स को मिलाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि फंडामेटंल्स के चलते एक स्टॉक 100 रुपये पर सस्ता लग सकता है तो वह 50 रुपये पर भी सस्ता लगेगा। लेकिन टेक्निकल्स इनवेस्टर्स को बताएंगे कि यदि डाउनट्रेंड बना हुआ है तो यह नहीं खरीदने, कम खरीदने या एक्जिट करने की चेतावनी के संकेत हैं।