Gold Price MCX: दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा गोल्ड, चांदी का भाव 70,000 रुपये के पार

Gold Price MCX: भारतीय बाजारों में सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गया। MCX पर वायदा 0.35% बढ़कर 56,517 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बीते शुक्रवार को MCX में सोने का भाव 56,370 के पीक पर रहा जो आज इसे भी पार कर गया। चांदी भी वायदा भाव में 0.75% की तेजी के साथ 70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई

अपडेटेड Jan 16, 2023 पर 1:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price MCX: भारतीय बाजारों में सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

Gold Price MCX: भारतीय बाजारों में सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गया। MCX पर वायदा 0.35% बढ़कर 56,517 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बीते शुक्रवार को MCX में सोने का भाव 56,370 के पीक पर रहा जो आज इसे भी पार कर गया। चांदी भी वायदा भाव में 0.75% की तेजी के साथ 70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। नवंबर के बाद से सोने की कीमतों में तेजी का रुख रहा है, क्योंकि डॉलर में नरमी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से धीमी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद ने गोल्ड और सिल्वर की चमक बढ़ा दी है। इंटरनेशनल बाजार में हाजिर सोना 0.3% बढ़कर 9 महीने के उच्चतम स्तर 1,926.07 डॉलर प्रति औंस रहा। डॉलर इंडेक्स आज 0.3% फिसल गया, जिससे डॉलर की कीमत से गोल्ड और अट्रैक्टिव निवेश का विकल्प हो गया है।

MCX में यहां पहुंच सकते हैं दाम 

एक्सपर्ट के मुताबिक सोने को 1895-1882 डॉलर का सपोर्ट प्राइस है लेकिन गोल्ड का रेट 1934-1944 डॉलर पर आ सकता है। चांदी को 23.92-23.65 डॉलर सपोर्ट मिला हुआ है। ये 24.50-24.72 डॉलर पर आ सकती है। अगर रुपये में देखें तो सोने का भाव 56,050-55,780 रुपये पर सपोर्ट कर रहा है। ये 56,510-56,650 पर आ सकता है। चांदी को 68,950-68,420 रुपये पर सपोर्ट पर मिल रहा है। ये 69,920-70,680 रुपये पर आ सकात है।


गोल्ड में तेजी का कारण

निवेशक बुधवार को होने वाली अमेरिकी रिटेल सेल डेटा की मीटिंग पर नजर बनाए हुए हैं। COMEX गोल्ड लगातार चौथे हफ्ते बढ़कर पिछले सप्ताह में नौ महीने के उच्च स्तर 1,925 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। ये डॉलर इंडेक्स में तेज गिरावट और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमजोरी के कारण हुआ। सोने में तेजी के रुख के कारण इन खबरों को बल मिला है कि चीन ने लगातार दूसरे महीने सोने के भंडार को बढ़ाया है।

लोकल ज्वैलरी बाजार में भी सोने ने बनाया पीक

गोल्ड आज नए हाई 56,800 के ऊपर खुला। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 56,814 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। सोने के भाव में 352 रुपये की तेजी आई है। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। अभी सोने के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो गोल्ड जल्द इस लेवल पर पहुंच सकता है।

म्यूचुअल फंड्स ने दिसंबर में नई लिस्टिंग वाले शेयरों में की 850 करोड़ रुपए की खरीदारी, क्या इनमें से कोई है आपके पास?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।