Gold Price on MCX: अपने 3 महीने के पीक से फिसला सोना, सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट

हालिया तेजी के बाद MCX पर आज मुनाफावसूली का दौर नजर आया। आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 8:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4% गिरकर 52,287 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Gold Price on MCX: हालिया तेजी के बाद MCX पर आज मुनाफावसूली का दौर नजर आया। आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4% गिरकर 52,287 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था, जो पिछले सत्र में तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। तब यह 52,600 रुपये से ऊपर उछल गया था। चांदी वायदा 0.5% गिरकर 58,507 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

इंटरनेशल मार्केट में गिरा सोना

आज शाम को जारी होने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले निवेशकों के सतर्क रहने से वैश्विक बाजारों में आज सोना फिसल गया। शुरुआती कारोबार में 1,800 डॉलर से ऊपर की बढ़त के बाद हाजिर सोना 0.1% गिरकर 1,792.33 डॉलर प्रति औंस हो गया।


चांदी में आई गिरावट

अन्य कीमती धातुओं में हाजिर चांदी 0.4% गिरकर 20.42 डॉलर प्रति औंस और प्लैटिनम 0.5% गिरकर 929.34 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में गिरावट और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आगे बॉन्ड यील्ड के बीच COMEX सोना कम स्तर पर कारोबार करता नजर आया है। अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से कीमतों के दबाव में कुछ कमी दिखने की उम्मीद है।

स्पॉट मार्केट में सोने-चांदी में तेजी

कल देश भर में राखी का त्योहार मनाया जाना है लेकिन आज सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। चांदी के भाव में 338 रुपये चढ़ा। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव आज 52,348 रुपये पर बंद हुआ। अगर एक्सपर्ट की माने तो आने वाले दिनों में सोने का भाव 53,000 रुपये की रेन्ज में ही कारोबार करता नजर आएगा।

24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 52,348 रुपये पर बंद हुआ। सोमवार के मुकाबले आज इसमें 164 रुपये की तेजी रही। आज 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 52,138 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,951 रुपये रहा।

Coal India Q1 Result: मुनाफा पहली तिमाही में 178% बढ़कर 8,834.22 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 39% की छलांग

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।