Coal India Q1 Result: मुनाफा पहली तिमाही में 178% बढ़कर 8,834.22 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 39% की छलांग

Coal India Q1 Result: कोल इंडिया का रेवेन्यू जून तिमाही में 38.79 फीसदी बढ़कर 35,092.17 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 25,282.75 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 7:16 PM
कोल इंडिया के शेयर बुधवार को NSE पर 2.04 फीसदी बढ़कर 219.80 रुपये पर बंद हुए

कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Ltd) का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2022) में 178.31 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा बढ़कर 8,834.22 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 3,174.15 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा हुआ था। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने बुधवार 10 अगस्त को जून तिमाही के नतीजे जारी किए।

कोल इंडिया ने बताया कि जून तिमाही में उसका रेवेन्यू 38.79 फीसदी बढ़कर 35,092.17 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 25,282.75 करोड़ रहा था। बता दें कि सरकार के स्वामित्व वाली कोल इंडिया, सिर्फ भारत की नहीं बल्कि पूरे दुनिया की सबसे बड़ी कोल माइनिंग कंपनी है।

कोल इंडिया का कुल इनकम पहली तिमाही में बढ़कर 36,087 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 25,963 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का कुल खर्च जून तिमाही में बढ़कर 23,985 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 21,626.5 करोड़ रुपये था।


यह भी पढें- करोड़पति से गरीब बनाने वाले शेयर: इन 4 स्टॉक्स ने पहले निवेशकों को कराया बंपर मुनाफा, फिर उनकी सारी संपत्ति डुबो दी

कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका रॉ कोल उत्पादन बढ़कर 15.97 करोड़ टन रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 12.39 करोड़ टन था। रॉ कोल का ऑफटेक जून तिमाही में बढ़कर 17.74 करोड़ टन रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 16.04 टन था।2

कोल इंडिया ने जून तिमाही में ई-नीलामी के जरिए 2.1 करोड़ टन की बिक्री की। कंपनी प्रति टन 4,340 रुपये का भाव हासिल करने में कामयाब रही। जून तिमाही में कोल इंडिया ने पावर सेक्टर को 15.24 करोड़ टन कोयले की सप्लाई भेजी, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 19 फीसदी अधिक है।

इस बीच कोल इंडिया के शेयर बुधवार को NSE पर 2.04 फीसदी बढ़कर 219.80 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 13.68 फीसदी की तेजी आई है। वहीं साल 2022 की शुरुआत से अब तक यह शेयर करीब 41.53 फीसदी बढ़ चुका है। पिछले एक साल में कोल इंडिया के शेयरों ने अपने निवेशकों को 52.69 फीसदा का रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।