Credit Cards

Gold Silver Price Today: आज फिर सोने-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट, चेक करें 10 ग्राम सोने का भाव

आज बुधवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 222 रुपये गिरकर 50656 रुपये पर खुला

अपडेटेड Jul 13, 2022 पर 1:34 PM
Story continues below Advertisement
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,656 रुपये पर खुला।

Gold Silver Price Today 13 July: आज बुधवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 222 रुपये गिरकर 50656 रुपये पर खुला। चांदी का भाव 55,888 रुपये पर खुला। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,656 रुपये पर खुला। कल सर्राफा बाजार में सोने का दाम 50,878 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 222 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,453 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,401 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 37,992 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,634 रुपये रहा।


IBJA पर आज का रेट

55888​

मेटल 13 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 12 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 50656 50878 -222
Gold 995 (23 कैरेट) 50453 50674 -221
Gold 916 (22 कैरेट) 46401 46604 -203
Gold 750 (18 कैरेट) 37992 38159 -167
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29634 29764 -130
Silver 999 55888 Rs/Kg 56097  Rs/Kg -209 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 55,888 रुपये रहा। चांदी का कल दाम 56,097 रुपये  पर बंद हुआ। आज इसमें 209 रुपये की गिरावट आई।

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में इमरजेंसी की घोषणा, देश छोड़ कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।