Gold Price Today: साल के अंत में बनी हुई है सोने में तेजी, चेक करें 27 दिसंबर का गोल्ड रेट

Gold Price Today: आज शुक्रवार 27 दिसंबर 2024 को सोने के भाव में तेजी रही। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,300 रुपये के आसपास ही ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Dec 27, 2024 पर 6:05 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज सोने के भाव में आई तेजी।

Gold Price Today: आज शुक्रवार 27 दिसंबर 2024 को सोने के भाव में तेजी रही। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,300 रुपये के आसपास ही ट्रेड कर रहा है। कल 26 दिसंबर को क्रिसमस के कारण बुलियन मार्केट बंद था। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

27 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,600 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज इसमें 100 रुपये की तेजी आई है।


दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल का दाम

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। सोना 250 रुपये बढ़कर 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 300 रुपये की बढ़त के साथ 90,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस तेजी का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान और डॉलर की कमजोरी को माना जा रहा है। मंगलवार को भी सोने की कीमतों में 250 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी।

सोने में बनी हुई हई है तेजी

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख के बावजूद ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने बाजार को समर्थन दिया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स पर सोना वायदा 9.10 डॉलर बढ़कर 2,644.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। छुट्टियों के कारण कमजोर कारोबारी गतिविधियों के बावजूद सोने और चांदी के बाजार में तेजी बनी रही।

27 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,400 77,880
नोएडा 71,400 77,880
गाजियाबाद 71,400 77,880
जयपुर 71,400 77,880
गुड़गांव 71,400 77,880
लखनऊ 71,400 77,880
मुंबई 71,250 77,730
कोलकाता 71,250 77,730
पटना 71,300 77,800
अहमदाबाद 71,300 77,800
भुवनेश्वर 71,250 77,730
बेंगलुरु 71,250 77,730

कैसे तय होती है सोने-चांदी की कीमत

सोने की कीमतों पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।