Gold price today:एमसीएक्स पर 46000 के पार, जानिए अगले 1 महीने के लिए क्या हो सोने में निवेश रणनीति

घरेलू गोल्ड निवेशकों को IIFL Securities के अनुज गुप्ता की राय है कि गोल्ड की कीमतों को 47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास मजबूत सपोर्ट है।

अपडेटेड Dec 18, 2021 पर 12:33 PM
गोल्ड की कीमतों को 47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास मजबूत सपोर्ट है।

Gold price today: 2 दिन की लगातार तेजी के बाद शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने में मुनाफावसूली देखने को मिली। हालांकि 46,603 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद होने के पहले गोल्ड की कीमतें पिछले शुक्रवार के 48,189 रुपये प्रति 10 ग्राम से 414 रुपये तक ज्यादा जाती दिखी।

कमोडिटी मार्केट के जानकारों के मुताबिक गोल्ड के लिए बाजार सेटिमेंट अभी भी बुलिश बना हुआ है। बाजार में यूएस फेड के बॉन्ड टेंपरिंग की खबर को पहले ही पचा लिया है। बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि सोने की कीमतें अगले 15 दिन से 1 महीने की अवधि में 49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

Cryptocurrency Prices today: बिटकॉइन और इथेरियम 3% टूटे, जानिए दूसरी क्रिप्टो का हाल


मोतीलाल ओसवाल के Amit Sajeja का कहना है कि यूएस फेड के बॉन्ड टेंपरिंग की खबर को बाजार पहले ही पचा चुका था। वास्तव में फेड मीटिंग के बाद बाजार में जोरदार तेजी आई और शुक्रवार की गिरावट को वीकेंड के ट्रेड में प्रॉफिट बुकिंग ही माना जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सोने के लिए 1760 डॉलर पर मजबूत सपोर्ट है जबकि 1835 डॉलर पर इसके लिए रजिस्टेंस है। उम्मीद है कि शॉर्ट टर्म में सोना 1760-1835 डॉलर के बीच में घूमता रहेगा।

वर्तमान मार्केट स्थिति में दोनों तरफ इन दोनों स्तरों के टूटने की संभावनाए नजर नहीं आ रही है । ऐसे में सोने में गिरावट पर खरीद की रणनीति की सलाह होगी। Amit Sajeja की राय है कि गोल्ड निवेशकों को 1770-75 डॉलर प्रति औंस के आसपास सोने में निवेश करना चाहिए और 1820-25 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंचने पर इसमें मुनाफावसूली करनी चाहिए।

घरेलू गोल्ड निवेशकों को IIFL Securities के अनुज गुप्ता की राय है कि गोल्ड की कीमतों को 47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास मजबूत सपोर्ट है। इमीडिएट शॉर्ट टर्म में 48,500 रुपये के आसपास सोने की खरीद करनी चाहिए। इसके लिए 48,900 रुपये का लक्ष्य रखें जबकि 48,250 का स्टॉपलॉस लगाए। वहीं जो निवेशक कम से कम 15 दिन या 1 महीने के लिए निवेश करना चाहते है वो हर गिरावट में सोने की खरीदारी करें। इसके लिए 47,700 का स्टॉपलॉस लगाए। 15 दिन से 1 महीने में सोने में 49,300-49,500 रुपये का लेवल देखने को मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।