Cryptocurrency Prices today: बिटकॉइन और इथेरियम 3% टूटे, जानिए दूसरी क्रिप्टो का हाल

पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन में 3.6 फीसदी की गिरावट हुई है और 36,79,813 पर नजर आ रहा है जबकि इथेरियम में पिछले 24 घंटे में 3.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है

अपडेटेड Dec 18, 2021 पर 11:47 AM
3.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है

पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटल 2.21 लाख करोड़ डॉलर से गिरकर 2.14 लाख करोड़ डॉलर पर आ गया है जबकि इसी दौरान इसका वॉल्यूम 89.49 अरब डॉलर से बढ़कर 105.96 अरब डॉलर हो गया है।

अहम क्रिप्टोकरेंसी पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन में 3.6 फीसदी की गिरावट हुई है और 36,79,813 पर नजर आ रहा है जबकि इथेरियम में पिछले 24 घंटे में 3.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है औऱ 3,05,454.0 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं Avalanche इसी अवधि में 4 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 8,556 रुपये पर नजर आ रहा है जबकि Polkadot 6 फीसदी से ज्यादा टूटकर 1,955 रुपये पर नजर आ रहा है। वही Litecoin 2.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,658.74 रुपये पर नजर आ रहा है।

Market last week:2 हफ्तों की तेजी पर लगा लगाम, एफआईआई की बिकवाली रही जारी, IT शेयरों ने दिखाया दम


40 फीसदी से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी के साथ बिटकॉइन क्रिप्टोमार्केट कैपिटलाइजेशन चार्ट में सबसे ऊपर है। वहीं ईथेरियम की हिस्सेदारी 21 फीसदी और Binance coin की हिस्सेदारी 4 फीसदी है।

दुनियाभर के क्रिप्टोकरेंसी पर नजर डालें तो 8: 43 बजे भारतीय रुपये में क्रिप्टोकरेंसी के भाव इस तरह थे। यह आंकड़ें WazirX से लिए गए है।

पिछले 24 घंटों में Bitcoin 3.02 फीसदी टूटकर 36,99,980 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था जबकि Ethereum 2.76 फीसदी की गिरावट के साथ 3,07,272.7 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं Cardano 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ 98.00 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। Tether 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 80.39 रुपये और Avalanche 6.54 फीसदी की मजबूती के साथ 8,617.00 रुपये पर नजर आ रहा था।

इसी तरह Solana पिछले 24 घंटों में 1.71 फीसदी टूटकर 13,902.00 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं Litecoin 3.06 फीसदी गिरकर 11,630.28 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था जबकि XRP 0.11 फीसदी टूटकर 64.29 रुपये और Axie 4.43 फीसदी गिरकर 7,600.00 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।