Credit Cards

Gold Price Today: 10 दिसंबर को महंगा हुआ सोना, जानें मंगलवार को कितना चढ़ा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Price Today: आज मंगलवार 10 दिसंबर 2024 को सोना महंगा हुआ है। हालांकि, सोने के भाव में सिर्फ 100 रुपये की तेजी आई है। सोमवार 9 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ था लेकिन मंगलवार को फिर सोने के दाम चढ़ गए

अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 6:03 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: 10 दिसंबर को सोने के भाव में तेजी रही।

Gold Price Today: आज मंगलवार 10 दिसंबर 2024 को सोना महंगा हुआ है। हालांकि, सोने के भाव में सिर्फ 100 रुपये की तेजी आई है। सोमवार 9 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ था लेकिन मंगलवार को फिर सोने के दाम चढ़ गए। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 71,400 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 77,700 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में आज क्या रहा सोने का भाव।

आज एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में कोई भी खास बदलाव नहीं आया है।


क्यों महंगा हो रहा है सोना?

ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमतें फिलहाल एक तय रेंज में कारोबार कर रही हैं, लेकिन अगले साल इसमें तेजी आ सकती है। अनुमान है कि 2025 में 10 ग्राम सोने का दाम 90,000 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने सोने की मांग को थोड़ा प्रभावित किया है। निवेशक इसे लंबे समय के लिए एक सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। सोने में अच्छे रिटर्न की उम्मीद के चलते यह निवेश का आकर्षक ऑप्शन बना हुआ है।

10 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली  71,450  77,930
नोएडा 71,450  77,930
गाजियाबाद 71,450  77,930
जयपुर 71,450  77,930
गुड़गांव 71,450  77,930
लखनऊ 71,450  77,930
मुंबई 71,300  77,780
कोलकाता 71,300  77,780
पटना 71,350  77,830
अहमदाबाद 71,350  77,830
भुवनेश्वर 71,300  77,780
बेंगलुरु 71,300  77,780

इंदौर में सोने-चांदी का भाव

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ सोना 500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 1400 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी आई। कारोबारियों के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 78700 रुपये और चांदी का भाव 93,100 रुपये रहा।

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।