Gold price Today: रिकॉर्ड हाई पर डॉलर, सोने में कमजोरी जारी, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

एमसीएक्स पर शुक्रवार को गोल्ड का जून वायदा 51,344 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था जबकि हाजिर बाजार में इसका भाव 1883 डॉलर प्रति औंस पर नजरआ रहा था

अपडेटेड May 07, 2022 पर 11:22 AM
Religare Broking के सुगंधा सचदेवा का कहना है कि बाजार इस समयदुनिया में बढ़ती महंगाई को लेकर चिंतित नजर आ रहा है।

Gold price Today: लगातार तीसरे हफ्ते हमें सोने में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन यूएस फेड की तरफ से मॉनिटरी पॉलिसी थोड़ी कम आक्रामक रहने के संकेत मिलने के बाद सोना हफ्ते के शुरुआत में आई भारी गिरावट की कुछ भरपाई करता नजर आया। एमसीएक्स पर शुक्रवार को गोल्ड का जून वायदा 51,344 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था जबकि हाजिर बाजार में इसका भाव 1883 डॉलर प्रति औंस पर नजरआ रहा था।

कमोडिटी मार्केट के जानकारों का कहना है कि डॉलर में लगातार बनी मजबूती के चलते सोने के भाव पर दबाव देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि डॉलर इंडेक्स इस समय अपने 20 साल के हाई पर नजर आ रहा है।

Religare Broking के सुगंधा सचदेवा का कहना है कि बाजार इस समयदुनिया में बढ़ती महंगाई को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। दुनिया की सभी बड़ी इकोनॉमी महंगाई के दबाव से गुजर रही है। ऐसे में दुनिया भर के तमाम केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है। इससे सोने को सपोर्ट मिल रहा है लेकिन इसी बीच डॉलर इंडेक्स में लगातार मजबूती आ रही है और यह अपने 20 साल के हाई पर पहुंच गया है। इससे सोने की चमक फीकी पड़ रही है।


Reliance Jio Q4 Results: मुनाफा 15.4% बढ़कर 4,173 करोड़ रुपये रहा, आय में 8% की बढ़ोतरी

गोल्ड के आउटलुक पर बोलते हुए सुगंधा सचदेवा ने आगे कहा कि 50500 के आसपास सपोर्ट हासिल करने के बाद गोल्ड की कीमतों में सपोर्ट देखने को मिली है। अब सोने के लिए 50,000 पर नियर टर्म सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं ऊपर की तरफ सोना हमें अब अगले हफ्ते 52,250 तक जाता दिख सकता है। और यह लेवल भी पार हो जाता है तो यह हमें 52,900 का स्तर दिखाता नजर आ सकता है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।