Gold Silver Price Today: सोने के दाम में लगातार चल रही तेजी को ब्रेक लग गया है। आज शुक्रवार को सोने के दाम में गिरावट रही। 24 और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत गुरुवार की तुलना में 500 रुपये तक सस्ता हुआ है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 72,750 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 96,400 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव क्या रहा।
