Gold Price Today: गुरुवार 19 दिसंबर को सस्ता हुआ सोना, चेक करें कितनी कम हुई कीमत

Gold Price Today: आज गुरुवार 19 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ है। शादी के सीजन में ये उन लोगों के लिए राहत की खबर है। अगर आपके घर में भी शादी है और सोने के गहने खरीदने हैं, तो ये अच्छा समय हो सकता है। 10 ग्राम सोने के भाव में 150 रुपये तक का करेक्शन हुआ है

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 6:15 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज गुरुवार 19 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Price Today: आज गुरुवार 19 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ है। शादी के सीजन में ये उन लोगों के लिए राहत की खबर है। अगर आपके घर में भी शादी है और सोने के गहने खरीदने हैं, तो ये अच्छा समय हो सकता है। 10 ग्राम सोने के भाव में 150 रुपये तक का करेक्शन हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 150 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 130 रुपये तक सस्ता हुआ है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या रहा।

दिल्ली, यूपी, बिहार में सोने-चांदी का भाव

देश में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। शादी के सीजन में ऐसा ट्रेंड बीते सालों में देखने को मिला है कि सोने के दाम में तेजी का दौर रहता है। बीते हफ्ते में सोने के दाम में करेक्शन में आया और वह इस हफ्ते में भी नजर आ रहा है। देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 71,400 रुपये के पास आ आ गया है। 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली, राजस्थान, यूपी में 77,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चेक करें 19 दिसंबर 2024 को क्या रहा सोने का रेट।


19 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट फ्लैट रहा।

सोने-चांदी के भाव में क्यों आई गिरावट

देश में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में घरेलू बाजार में गोल्ड की डिमांड बढ़ने लगी है। देश में सोने के भाव की कीमत लोकल और इंटरनेशनल कारणों से तय होती है। इन्हीं का असर सबसे ज्यादा रहता है। अमेरिका के मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर फैसले का असर सोने की कीमतों पर पड़ता है। बीते 2 हफ्तों का ट्रेंड देखें सोना एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि 10 ग्राम सोने का भाव साल 2025 में 90,000 रुपये तक जा सकता है। यानी, सोना अगले साल अच्छा रिटर्न देने वाला है। ऐसे में साल 2024 में ये गोल्ड में निवेश करने का ये बेस्ट टाइम हो सकता है।

19 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,500 77,990
नोएडा 71,500 77,990
गाजियाबाद 71,500 77,990
जयपुर 71,500 77,990
गुड़गांव 71,500 77,990
लखनऊ 71,500 77,990
मुंबई 71,350 77,840
कोलकाता 71,350 77,840
पटना 71,400 77,890
अहमदाबाद 71,400 77,890
भुवनेश्वर 71,350 77,840
बेंगलुरु 71,350 77,840

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।