Gold Price Today: शादी के सीजन में आज फिर सोना हुआ सस्ता, 44 हजार से कम हुआ 22 कैरेट का भाव

शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 12:35 PM
बुलियन मार्केट में आई सोने के दाम में गिरावट

Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई। सोना आज 252 रुपये गिरकर 47,849 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी सस्ती होकर 62,218 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 47,849 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,101 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 252 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47657 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,830 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,887 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 27,992 रुपये रहा।

Bajaj Auto के लिए नवंबर का महीना रहा मुश्किल, बिक्री 10% गिरी


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 62,218 रुपये रहा। कल चांदी का रेट 62,055 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 163 रुपये की तेजी आई।

मेटल 1 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 30 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 47849 48101 -252
Gold 995 (23 कैरेट) 47657 47908 -251
Gold 916 (22 कैरेट) 43830 44061 -231
Gold 750 (18 कैरेट) 35887 36076 -189
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27992 28139 -147
Silver 999 62218 Rs/Kg 62055 Rs/Kg 163 Rs/Kg

IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।