Bajaj Auto के लिए नवंबर का महीना रहा मुश्किल, बिक्री 10% गिरी

SIAM द्वारा दिए गए आकंड़े से पता चलता है कि पिछले कई महीनों से लगभग सभी सेगमेंट में 2 व्हीलर की बिक्री में दबाव देखने को मिला है। यहां तक की त्योहारी मौसम में भी इनकी बिक्री कमजोर रही है।

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 11:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जुलाई-सितंबर तिमाही में सेमीकंडकटरों की कमी की वजह से कंपनी अपने योजनागत उत्पादन का करीब आधा लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी

बिक्री के लिहाज से बजाज ऑटो के लिए नवंबर का महीना मुश्किल भरा रहा है। ग्लोबल मार्केट में सेमी कंडक्टर चिप की शॉर्टेज अपना असर दिखाया है। इस महीने में कंपनी की कुल बिक्री 10 फीसदी घटकर 3,79,276 यूनिट पर रही है जो कि पिछले साल के नवंबर महीने में 4,22,240 यूनिट पर रही थी।

कमजोर डिमांड के चलते Bajaj Auto की घरेलू बिक्री में भी गिरावट देखने को मिली है। नवंबर 2021 में कंपनी की घरेलू बिक्री 20 फीसदी घटकर 1,58,755 यूनिट पर रही है। इसी तरह कंपनी के एक्सपोर्ट में भी सालाना आधार पर 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस टाटा स्टॉक में एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह


बता दें कि कंपनी की बिक्री में एक्सपोर्ट का योगदान 50 फीसदी से ज्यादा होता है। कंपनी की बिक्री नवंबर महीने में आई इस गिरावट में सबसे बड़ा योगदान 2 व्हीलर की बिक्री में कमजोरी का रहा है। क्योंकि इस अवधि में कर्मशियल वाहन बिक्री में मजबूती देखने को मिली है। नवंबर महीने में बजाज ऑटो के कर्मशियल वाहन बिक्री में 29 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि इसके एक्सपोर्ट में 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

नवंबर 2021 में घरेलू बजार में कंपनी की घरेलू 2 व्हीलर बिक्री 23 फीसदी घटकर 1,44,953 यूनिट रही है जबकि इसी अवधि में 2 व्हीलर के shipments में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 1,93,520 यूनिट रही है।

नवंबर में कंपनी के ओवरऑल 2 व्हीलर बिक्री में 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि कर्मशियल वाहन के वॉल्यूम में 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

15 नवंबर को मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कंपनी प्रबंधन ने कहा था कि जुलाई-सितंबर तिमाही में सेमीकंडकटरों की कमी की वजह से कंपनी अपने योजनागत उत्पादन का करीब आधा लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी लेकिन इस बातचीत में प्रबंधन ने यह भी कहा था कि इससे कंपनी के बिक्री पर बहुत बड़ा असर देखने को नहीं मिला है।

मोतीलाल ओसवाल की इस बैंकिंग स्टॉक पर है खरीद की सलाह, 50% तक मिल सकता है रिटर्न

SIAM द्वारा दिए गए आकंड़े से पता चलता है कि पिछले कई महीनों से लगभग सभी सेगमेंट में 2 व्हीलर की बिक्री में दबाव देखने को मिला है। यहां तक की त्योहारी मौसम में भी इनकी बिक्री कमजोर रही है। वहीं अप्रैल-सितंबर की अवधि में 2 व्हीलर की थोक बिक्री में 9 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। यह भी ध्यान में रखें कि पिछले साल इस अवधि में देश में लॉकडाउन लागू था। इसलिए ये आंकड़े सालाना आधार पर तुलनीय है ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।