Gold Rate Today in India: नवरात्रि के पहले दिन की स्थिरता के बाद अगले तीन दिन आज तक लगातार सोने की चमक फीकी पड़ी है। रुपये में मजबूती ने इस पर दबाव डाला क्योंकि इससे गोल्ड का आयात सस्ता हो जाता है तो घरेलू मार्केट में भी भाव पर असर पड़ता है। इन तीन दिनों में 24 कैरट की शुद्धता वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2140 और 22 कैरट वाला ₹1960 सस्ता हुआ है। इसमें से आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 और 22 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनो की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
लगातार दूसरे दिन टूटी चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दो दिन इसके भाव नीचे आए। इन दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 सस्ती हुई है। वहीं दो दिनों की स्थिरता से पहले बात करें तो लगातार आठ दिनों तक इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था और फिर 10 अक्टूबर को यह ₹5 हजार महंगी हुई थी। अब आज 14 अक्टूबर की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,34,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,44,900 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।