राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस टाटा स्टॉक में एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह

एक्सपर्ट्स ने इस टाटा स्टॉक में गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह दी है

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 10:37 AM
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाले इस टाटा स्टॉक में एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह

अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर ₹536.70 के स्तर पर पहुंचने के बाद टाटा मोटर्स के शेयर के भाव मुनाफावसूली के दबाव में रहे हैं। राकेश झुनझुनवाला के शेयर में ₹500 प्रति शेयर के स्तर पर ब्रेकडाउन के बाद और करेक्शन देखने को मिला। शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी के दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स एक क्वालिटी स्टॉक है और हाल ही में कोविड -19 लॉकडाउन और देश भर में लगाए गए प्रतिबंधों के कारण इसके नतीजें साल-दर-साल कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस करेक्शन की वजह से स्टॉक फिर से कम मूल्य पर उपलब्ध है और लंबी अवधि के लिए स्टॉक को खरीदना चाहिए।

HCL TECH और TITAN पर ब्रोकरेजेस से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

बाय ऑन डिप्स की रणनीतिः Choice Broking के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगड़िया ने कहा, "लोगों को कुछ और सेशंस तक इंतजार करना चाहिए क्योंकि स्टॉक में कुछ और मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। लेकिन, टाटा मोटर्स के शेयरों को 440 के स्तर पर मजबूत समर्थन है और यहां से स्टॉक में कोई गिरावट आई तो उसे खरीदारी के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। किसी को लेना हो तो इस स्टॉक को ₹ 440 के स्टॉपलॉस के साथ ₹500 के शॉर्ट से मीडियम टर्म के लक्ष्य के लिए खरीद सकते हैं।"


ShareIndia के रवि सिंह ने लंबी अवधि के निवेशकों को कुछ और करेक्शन का इंतजार करने की सलाह देते हुए कहा, "टाटा मोटर्स के शेयर के भाव ने ₹500 के स्तर को लगभग ब्रेक कर दिया है और हाल ही में ₹536.70 के उच्च स्तर के स्विंग के बाद दबाव में नजर आ रहा है। स्टॉक में गिरावट में दैनिक चार्ट पर सर्पोटिव वॉल्यूम भी दिखा जिससे संकेत मिलता है कि शॉर्ट टर्म में इसमें कमजोरी बरकरार रहेगी।" उन्होंने आगे कहा कि स्टॉक को 430 रुपये से 440 रुपये के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है इसलिए इस स्टॉक में इन स्तरों के आसपास लंबी अवधि के लिए खरीदना चाहिए।

मिंट में छपी खबर के मुताबिक जुलाई से सितंबर 2021 तिमाही के लिए टाटा मोटर्स की शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला के पास कंपनी में 3,67,50,000 शेयर या 1.11 हिस्सेदारी है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना ज़रूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।