HCL TECH और TITAN पर ब्रोकरेजेस से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

JP MORGAN ने HCL TECH पर Overweight रेटिंग देकर लक्ष्य 1,400 रुपये तय किया है

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 9:53 AM
Story continues below Advertisement
HCL TECH और TITAN पर जानिये ब्रोकरेजेस रिपोर्ट

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

JP MORGAN की HCL TECH पर राय

JP MORGAN ने HCL TECH पर Overweight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,400 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी को तीन साल तक मजबूत डिमांड बने रहने की उम्मीद है। हालांकि सप्लाई को लेकर मुश्किलें कायम रह सकती है।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Maruti Suzuki India, NTPC, TCS और अन्य स्टॉक्स


MACQUARIE की TITAN पर राय

MACQUARIE ने TITAN पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3,000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने ज्वेलरी बिक्री 10%+ और 12-13% मार्जिन ग्रोथ के गाइडेंस दिए हैं। वहीं कोविड के नए वैरिएंट को लेकर कंपनी सतर्क है। हालांकि कोविड के चलते डिमांड पर असर नहीं हुआ है और कंज्यूमर स्पेस में ये हमारी टॉप पिक बनी हुई है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।