शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-
NTPC | भारतीय रेल बिजली कंपनी की सहायक कंपनी नबीनगर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (4X250 मेगावाट) की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट-4 का वाणिज्यिक ऑपरेशन शुरू किया गया है। इससे एनटीपीसी समूह की वाणिज्यिक क्षमता बढ़कर 67,907.5 मेगावाट हो जाएगी।
Hathway Cable & Datacom | कंपनी ने सहायक कंपनी हैथवे कोकन क्रिस्टल (Hathway Kokan Crystal) के शेष 3.64 प्रतिशत शेयरों को 54,880 रुपये में खरीद लिया है। हैथवे कोकन क्रिस्टल अब कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।
Maruti Suzuki India | सेमीकंडक्टर की किल्लत के कारण इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की आपूर्ति में कमी के कारण कंपनी दिसंबर 2021 में हरियाणा और इसकी अनुबंध निर्माण कंपनी गुजरात की सुजुकी मोटर गुजरात (SMG) दोनों में गाड़ियों के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव की उम्मीद कर रही है। हालांकि स्थिति काफी गतिशील है और वर्तमान में यह अनुमान है कि दोनों स्थानों पर कुल गाड़ियों का उत्पादन सामान्य उत्पादन का लगभग 80-85 प्रतिशत हो सकता है।
Strides Pharma Science | एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (SBI Funds Management) ने 29 नवंबर को खुले बाजार में लेनदेन के जरिए कंपनी में 66,400 इक्विटी शेयर बेचे जिससे इसकी शेयरहोल्डिंग 5.50 प्रतिशत से घटकर 5.42 प्रतिशत हो गई।
Rail Vikas Nigam | कंपनी ने Kyrgyz Republic में Bishkek से Karakechenskoye को जोड़ने के लिए रेलवे कॉरिडोर परियोजनाओं के विकास के लिए KYRGYZ Republic, Government of Kyrgyzstan के इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च इंस्टिट्यूट के साथ समझौता किया।
Marathon Nextgen Realty | निजी प्लेसमेंट के आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) के रूप में डेब्ट सिक्योरिटी जारी करके धन जुटाने पर विचार करने के लिए कंपनी की 1 दिसंबर को बैठक होने वाली है।
NMDC | कंपनी ने लंप ओर (65.5 प्रतिशत, 6-40 मिमी) की कीमत 5,200 रुपये प्रति टन और फाइन्स (64 प्रतिशत, -10 मिमी) की कीमत 4,560 रुपये प्रति टन तय की है।
Vani Commercials | जितेंद्र कुमार जुनेजा (Jitender Kumar Juneja) ने कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के पद से इस्तीफा दे दिया है।
Kerala Ayurveda | एन मुरली कृष्णा (N Murali Krishna) ने कंपनी के सीएफओ और सीओओ पद से इस्तीफा दे दिया है।
Edelweiss Financial Services | कंपनी ने सुरक्षित सिक्योर्ड रीडेमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स के 500 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू की घोषणा की।
TCS | कंपनी ने टीसीएस असेसमेंट एंड माइग्रेशन फैक्ट्री (TCS Assessment and Migration Factory), टूल, एक्सेलेरेटर और सर्विसेस का एक सेट लॉन्च किया जो ग्राहकों को अपने मेनफ्रेम वर्कलोड को नए एडब्ल्यूएस मेनफ्रेम मॉडर्नाइजेशन (एम 2) प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करने में सक्षम बनाता है।