Gold price today: एमसीएक्स पर सोने के भाव 2 महीने के निचले स्तर पर, जानिए क्या अभी आपको करनी चाहिए खरीदारी

गोल्ड में निवेश करने वालों को अनुज गुप्ता की सलाह है कि वे सोमवार से शुरु होने वाले नए हफ्ते में आनेवाले यूएस इकोनॉमी आंकड़ों पर नजर रखें.

अपडेटेड Jan 08, 2022 पर 12:32 PM
सुमीत बगड़िया की सलाह है कि एमसीएक्स गोल्ड को 46,500 पर मजबूत सपोर्ट नजर आरहा है जबकि इसके लिए 48,500 रुपये पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

शुक्रवार को एमसीएक्स गोल्ड 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 47,455 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि एमसीएक्स गोल़्ड पर कल आई यह तेजी पिछले हफ्ते भर में आई गिरावट की भरपाई करने में कभी से भी सक्षम नहीं है। अगर पिछले शुक्रवार के 48,083 रुपये प्रति 10 ग्राम के क्लोजिंग प्राइस से तुलना करें तो वर्तमान में सोने का भाव 628 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है जो कि पिछले 2 महीनों का इसका निचला स्तर है। इंटरनेशनल मार्केट पर नजर डालें तो गोल्ड का हाजिर भाव 1795.92 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इसमें इस हफ्ते करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

सोने की कीमतों में आई कमजोरी की वजह पर बात करते हुए IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि यूएस बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, फॉरेक्स मार्केट में दुनियाभर की अहम करेंसी के मुकाबले डॉलर में आ रही मजबूती और ब्याज दरों पर यूएस फेड के कठोर नजरिए के चलते गोल्ड के भाव पर दबाव देखने को मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हाल में यूएस बॉन्ड यील्ड में आई बढ़ोतरी से दुनिया भर की दूसरी करेंसियों के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ है जिससे गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए दूसरे एसेट क्लास में पैसा डालने के बेहतर मौके बने है जिससे गोल्ड से पैसा निकलता नजर आ रहा है।


गोल्ड में निवेश करने वालों को अनुज गुप्ता की सलाह है कि वे सोमवार से शुरु होने वाले नए हफ्ते में आनेवाले यूएस इकोनॉमी आंकड़ों पर नजर रखें। इससे यह अंदाजा लगेगा कि क्या इस महीने में होने वाली यूएस फेड मीट में ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी का निर्णय तो नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर यूएस आंकड़ों में महंगाई बढ़ने के संकेत मिलते है तो यूएस फेड बॉन्ड टेंपरिंग पर कुछ कदम उठा सकता है जिसके चलते गोल्ड में बिकवाली आ सकती है। हालांकि महंगाई पर नियत्रंण से जुड़ी कोई खबर आने पर गोल्ड में रैली आती दिख सकती है।

0.5 रुपये के इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने 2 साल में 1 लाख रुपये को बनाए 50 लाख रुपये, आइए डालते है इसपर एक नजर

अनुज गुप्ता का कहना है कि जब तक यूएस इकोनॉमी डेटा आता है तब तक सोने में उछाल पर बिकवाली की रणनीति अपनानी चाहिए। हाजिर बाजार में 1815-1820 डॉलर प्रति औंस के स्तर को बिकवाली का मौका होगा। इसके लिए 1835 डॉलर प्रति औंस का स्टॉपलॉस लगाए। 1780-1785 डॉलर प्रति औंस लेवल के आसपास प्रॉफिट बुकिंग की सलाह होगी। जब तक यूएस इकोनॉमी डेटा नहीं आता है तब तक गिरावट में खरीद की रणनीति से बचें।

घरेलू बाजार में सोने में निवेश करने वालों के लिए Choice Broking के सुमीत बगड़िया की सलाह है कि एमसीएक्स गोल्ड को 46,500 पर मजबूत सपोर्ट नजर आरहा है जबकि इसके लिए 48,500 रुपये पर रजिस्टेंस दिख रहा है। ऊपर की तरफ 48,500 रुपये का लेवल टुटने के बाद ही इसमें और तेजी देखने को मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।