0.5 रुपये के इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने 2 साल में 1 लाख रुपये को बनाए 50 लाख रुपये, आइए डालते है इसपर एक नजर

इस शेयर के प्राइस के हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 1 हफ्ते में यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक 20.65 रुपये से बढ़कर 24.95 रुपये पर आ गया है.

अपडेटेड Jan 08, 2022 पर 11:34 AM
अगर किसी ने 2 साल पहले 0.50 रुपये प्रति भाव पर 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके 1 लाख रुपये 50 लाख रुपये हो गए होते।

कोविड महामारी के दौरान आई जबरदस्त बिकवाली और उसके बाद बाजार में आई उतनी ही तेज रिकवरी में बहुत से ऐसे स्टॉक रहें है जो 2021 के मल्टीबैगर साबित हुए है। इस मल्टीबैगर लिस्ट में बाजार के सभी सेगमेटों के शेयरों की भागीदारी रही है। साल 2021 स्मॉल और पेन स्टॉक के लिए भी यादगार रहा है। बाजार की इस रैली में साबित हुआ है कि पेनी स्टॉक में निवेश करना आपको जबरदस्त रिटर्न दे सकता है लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि कंपनी के फंडामेटल मजबूत होने चाहिए।

Lloyds Steels Industries का शेयर एक ऐसा ही शेयर साबित हुआ है जो 2021 के मल्टीबैगर में रहा है। यह मल्टीबैगर 10 जनवरी 2021 को एनएसई पर 0.50 रुपये पर क्लोज हुआ था। वहीं 7 जनवरी 2022 को यह स्टॉक एनएसई पर 24.95 रुपये पर क्लोज हुआ है। इस अवधि में इस स्टॉक ने 4900 फीसदी का रिटर्न देखने को मिला है।

इस शेयर के प्राइस के हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 1 हफ्ते में यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक 20.65 रुपये से बढ़कर 24.95 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में करीब इसने 21 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 1 महीने में इस पेनी स्टॉक ने 130 फीसदी का रिटर्न दिया है और यह 10.80 रुपये से बढ़कर 24.95 रुपये पर आ गया है।


मुंबई लोकल ट्रेन शनिवार से सोमवार तक 36 घंटों के लिए रहेगी सस्पेंड, जानिये वजह और विवरण

पिछले 6 महीनों में Lloyds Steels Industries का भाव 3.45 रुपये से बढ़कर 24.95 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसमें 625 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इसी तरह पिछले 1 साल में यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक 1 रुपये से बढ़कर 24.95 रुपये पर आ गया है और इसने 1 साल की अवधि में 2400 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसी तरह पिछले 2 साल में यह पेनी स्टॉक 0.50 फीसदी से बढ़कर 24.95 रुपये पर आ गया है। इस 2 साल की अवधि में यह शेयर 4900 फीसदी भागा है।

Lloyds Steels Industries के शेयर प्राइस हिस्ट्री के आधार पर विश्लेषण करें तो अगर किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 1 हफ्ते पहले 1 लाख रुपये डालें होते तो उसके आज 1 लाख रुपये 21,000 रुपये हो गए होते। वहीं अगर किसी ने 1 महीने पहले 1 लाख रुपये लगाएं होते तो आज उसके 1 लाख रुपये 1.21 लाख रुपये हो जाते। वहीं अगर किसी ने 6 महीने पहले 1 लाख रुपये लगाएं होते तो आज उसके 1 लाख रुपये 7.25 लाख रुपये मिल रहें होते।

इसी तरह अगर किसी ने 1 साल पहले 1 लाख रुपये लगाएं होते तो और उसमें टिका रहता तो आज उसे 25 लाख रुपये मिल रहें होते। वहीं अगर किसी ने 2 साल पहले 0.50 रुपये प्रति भाव पर 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके 1 लाख रुपये 50 लाख रुपये हो गए होते।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।