मुंबई लोकल ट्रेन शनिवार से सोमवार तक 36 घंटों के लिए रहेगी सस्पेंड, जानिये वजह और विवरण

इस दौरान कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर लोकल उपलब्ध नहीं रहेंगी

अपडेटेड Jan 08, 2022 पर 9:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोमवार से गाडियां शेड्यूल अनुसार चलेंगी

मुंबई शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन से सफर करने में मुंबईकरों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा क्योंकि भारतीय रेल के मध्य रेलवे (central railway(CR) जोन ने मुंबई में संचालित लोकल ट्रेन का संचालन 36 घंटे तक सस्पेंड किया है। ठाणे-दिवा 5 वीं और 6 वीं लाइनों के लिए नए बिछाए गए ट्रैक और क्रॉसओवर को चालू करने कट और कनेक्शन किये जाने के लिए मध्य रेलवे ठाणे और कलवा स्टेशनों के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक लगायेगा। ये ब्लॉक अप और डाउन लाइनों पर आज (शनिवार) दोपहर 02.00 बजे से 10 जनवरी (सोमवार) की सुबह 02.00 बजे तक धीमी लाइनों पर लगाया जाएगा।

इस ब्लॉक के तहत 8 जनवरी को दोपहर 1.00 बजे से कल्याण से छूटने वाली अप स्लो/सेमी फास्ट सेवाएं कल्याण और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर दोपहर 2.00 बजे तक चलाई जाएंगी और इन गाड़ियों को ठाकुर्ली, कोपर, मुंब्रा, कलवा, नाहूर, कांजुरमार्ग और विद्याविहार स्टेशनों पर नहीं रोका जायेगा और इसके आगे अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

अपराह्न 2.00 बजे के बाद अप स्लो/सेमी-फास्ट सेवाओं को कल्याण और मुलुंड के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा जो कि ठाकुर्ली, कोपर, मुंब्रा और कलवा स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी और अपने गंतव्य पर 10 मिनट देरी से पहुंचेगी।


मार्केट रैली तीसरे हफ्ते भी रही जारी, बैंक, तेल एवं गैस शेयरों में रही तेजी, विदेशी निवेशकों ने की खरीदारी

दादर से 8.1.2022 को दोपहर 12.54 बजे से दोपहर 1.52 बजे तक छूटने वाली डाउन स्लो/सेमी फास्ट सेवाओं को विद्याविहार, कांजुरमार्ग, नाहूर, कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर नहीं रोकते हुए मुलुंड और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

अपराह्न 2.00 बजे के बाद अप स्लो/सेमी फास्ट सेवाओं को मुलुंड और कल्याण स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा जो कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी और अपने निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों से चढ़नेवाले यात्रियों को क्रमशः ठाणे, दिवा, डोंबिवली और कल्याण से ट्रेनों में चढ़ने की सलाह दी जाती है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नगरपालिका अधिकारियों के समन्वय से बसें चलाने की व्यवस्था की है। संपूर्ण ब्लॉक अवधि के दौरान डोंबिवली से शुरू और समाप्त होने वाली लोकल ट्रेनें उपलब्ध नहीं होंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान धीमी लाइन की लोकल ट्रेनें ठाणे, डोंबिवली और दिवा में फास्ट लाइन प्लेटफॉर्म पर रुकेंगी। उपनगरीय सेवाएं 10.1.2022 (सोमवार) को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलेंगी

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।