Gold price today: ऊपरी स्तरों से फिसला सोना, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या यह है खरीदारी का सही मौका

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि एमसीएक्स गोल़्ड इस समय ₹50,500 से ₹50,800 के सपोर्ट जोन में नजर आ रहा है वहीं उपर की तरफ इसके लिए ₹52,400 से ₹52,800 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है।

अपडेटेड Apr 02, 2022 पर 9:58 AM
शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का हाजिर भाव 12 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1924डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया।

रूस और यूक्रेन शांति वार्ता में हुई कुछ सकारात्मक प्रगति के चलते गोल्ड की सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प की अपील कुछ हल्की पड़ती नजर आई और इसमें पिछले हफ्ते की सारी बढ़त खो दी। शुक्रवार को एमसीएक्स गोल्ड 310 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ ₹51,275 के स्तर पर बंद हुआ।गौरतलब है कि सोना अपने हाल के सबसे ताजे हाई ₹55,558 के लेवल से ₹4283 प्रति 10 ग्राम तक टूटा गया है।

शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का हाजिर भाव 12 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1924डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया।

लाइव मिंट में छपी खबर के मुताबिक Religare Broking के सुगंधा सचदेव का कहना है कि कीव के आसपास मिलिटरी ऑपरेशन हल्का करने के रूस के वादे के चलते सोने की तेजी में सुस्ती आती दिखी है। हालांकि अभी भी रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांतिवार्ता को लेकर तमाम शकाएं है। क्योंकि तनाव घटाने के लिए अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं आय़ा है जिससे सोने को $1900 प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक सपोर्ट लेवल के आसपास सपोर्ट मिल रहा है।


यह भी पढ़े- Multibagger penny stock: टाटा ग्रुप के इस शेयर ने 2 साल में दिया 8650% का रिटर्न, क्या आपने भी कर रखा है निवेश

सुगंधा सचदेव की राय है कि सोने में निवेशकों को मीडियम से लॉन्ग टर्म के नजरिए से गिरावट में खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वीकली गिरावट के बावजूद सितंबर 2020 के बाद सोने मे अब तक की सबसे बड़ी तिमाही बढत देखने को मिली है। रूस और यूक्रेन का संकट अभी भी केंद्र में बना हुआ है जबकि इस बीच बढ़ती महंगाई हैजिंग इस्ट्रयूमेंट के तौर पर सोने की निवेश अपील को बढ़ा रहा है। ऐसे में लंबे और मध्यम अवधि के नजरिए से सोने में गिरावट पर खऱीद की रणनीति सबसे अच्छी रणनीति होगी।

इसी तरह IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि एमसीएक्स गोल़्ड इस समय ₹50,500 से ₹50,800 के सपोर्ट जोन में नजर आ रहा है वहीं उपर की तरफ इसके लिए ₹52,400 से ₹52,800 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर हाजिर बाजार में सोने की कीमतें $1960 के ऊपर बनी रहती है तो फिर यह हमें $2,000 की तरफ जाता आ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।