MCX पर 6 हफ्तों के नीचे पहुंचा सोने का भाव, जानिए क्या है अब निवेश का सही मौका

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 371 रुपये की गिरावट के साथ 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,471 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 4:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MCX पर सोने का भाव 6 हफ्तों के नीचे पहुंचा है। एमसीएक्स पर सोना 56,200 के नीचे कारोबार कर रहा है

COMEX पर सोना 7 हफ्तों के नीचे पहुंचा है। फरवरी में अबतक COMEX सोना 4.5% गिरा है। जबकि चांदी 12 हफ्तों के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि COMEX पर चांदी 12 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गई है। MCX पर सोने का भाव 6 हफ्तों के नीचे पहुंचा है। एमसीएक्स पर सोना 56,200 के नीचे कारोबार कर रहा है। MCX पर चांदी का भाव 11 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

फरवरी में अब तक डॉलर करीब 2% तक चढ़ा है। आज डॉलर इंडेक्स में 102 के ऊपर कारोबार कर रहा है। अनुमान से अच्छे अमेरिका के आर्थिक आंकड़े देखने को मिल रहा है जिसका असर आज सोने-चांदी की कीमतों पर दिख रहा है। इस बीच महीने दर महीने आधार पर जनवरी में US PPI इंडेक्स 0.7% बढ़ा है। US PPI इंडेक्स 7 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा है। US रिटेल सेल्स बढ़कर 2 साल में सबसे ज्यादा है। US कंज्यूमर सेंटिमेंट 13 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा है। US में WPI महंगाई दर अनुमान से ज्यादा बढ़ी है। अमेरिका में दरें बढ़ने की आशंका बढ़ने से सोना की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। ECB मार्च में दरों को 0.50% बढ़ा सकता है।

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 371 रुपये की गिरावट के साथ 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,471 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 230 रुपये घटकर 65,742 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।


गेहूं के ई-ऑक्शन का आज तीसरा ट्रांच, FCI बेचेगा 11.72 लाख टन गेहूं

आगे कैसी रह सकती है सोने की चाल

एमिरेट्स एनबीडी के धर्मेश भाटिया का कहना है कि सोने में मौजूदा स्तर से और गिरावट देखने को मिल सकता है। सोने में यह गिरावट डॉलर इंडेक्स में आई मजबूती के कारण दिखी जा रही है। डॉलर इंडेक्स में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। धर्मेश भाटिया ने आगे कहा कि डॉलर इंडेक्स की तेजी हर कमोडिटी पर अपना असर छोड़ती है। आगे सोना 1800 डॉलर का स्तर छुता नजर आ सकता है। वहीं घरेलू बाजार में सोना 55000 का स्तर दिखा सकता है।

वहीं IBJA के सुरेंद्र मेहता का कहना है कि फेड की दरों में बढ़ोतरी का अनुमान, डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी से सोने की चाल पर असर देखने को मिल रहा है। अंतराष्ट्रीय बाजार में 1820 डॉलर के आसपास गोल्ड के लिए पहला सपोर्ट है जबकि 1781 डॉलर पर दूसरा सपोर्ट नजर आ रहा है। वित्त वर्ष 2023 में गोल्ड में नई ऐतिहासिक रैली देखने को मिल सकती है। लिहाजा सोने में यह समय निवेश के लिहाज से सही समय है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।