Gold Price Today: दिसंबर महीने के पहले दिन सोना सस्ता हुआ है। महीने की शुरुआत गोल्ड बायर्स के लिए अच्छी खबर लाई है। अगर आपके घर में शादी है या गोल्ड ज्वैलरी खरीदनी है, तो ये गोल्ड खरीदने का अच्छा समय है। 1 दिसंबर 2024 को सोने के भाव में 150 रुपये तक की गिरावट आई है। 30 नवंबर 2024 को सोना महंगा हुआ था लेकिन आज गोल्ड सस्ता हुआ है।
1 दिसंबर को 10 ग्राम सोने का भाव
रविवार 1 दिसंबर 2024 को 24 और 22 कैरेट का भाव 150 रुपये तक सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,500 रुपये के करीब आ गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 78,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में क्या रहा सोने का भाव।
1 दिसंबर 2024 को एक किलोग्राम चांदी का रेट
देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,500 रुपये पर ही है। चांदी के भाव में बीते 3-4 दिनों में 2,000 रुपये तक का करेक्शन आया है।
कल की गिरावट के बाद आज सोने के भाव में गिरावट आई है। ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सोना एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। थोड़ा उछाल आने के बाद इसमें गिरावट आती है और फिर बढ़त। ज्यादातर कमोडिटी एक्सपर्ट का मानना है कि साल 2025 में सोने के भाव में तेजी रहेगी और 10 ग्राम गोल्ड का रेट 90,000 रुपये तक जा सकता है। ऐसे में साल 2024 के आखिरी महीने दिसंबर में सोना खरीदने का अच्छा समय है।
रविवार 1 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट