Gold Price Today: आज शनिवार को सोना हुआ सस्ता, चेक करें 14 दिसंबर का रेट

Gold Price Today: शनिवार 14 दिसंबर को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। 22 कैरेट सोना 73,000 रुपये से नीचे आ गया, जबकि 24 कैरेट सोना दिल्ली, राजस्थान और यूपी में 79,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। मुंबई, चेन्नई और बिहार में इसका भाव 72,300 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, चांदी के दाम में 3,000 रुपये की गिरावट हुई

अपडेटेड Dec 14, 2024 पर 6:01 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Price Today: सोने के दाम में लगातार आ रही तेजी को आज ब्रेक लग गया है। शनिवार को सोने के भाव में 550 रुपये तक की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने का भाव 73,000 रुपये के नीचे आ गया है। 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली, राजस्थान, यूपी में 79,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां  24 कैरेट सोना कल की तुलना में 500 रुपये तक सस्ता हुआ है। वहीं, मुंबई, चेन्नई, बिहार में सोने का भाव 72,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चेक करें देश के बड़े शहरों में क्या रहा शनिवार 14 दिसंबर का रेट।

14 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 93,500 रुपेय पर कारोबार कर रहा है। इसमें कल के मुकाबले आज शनिवार को चांदी के दाम में 3,000 रुपये की गिरावट आई है। कल चांदी का भाव 96,500 रुपये पर था।


 

14 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 72,450 79,020
नोएडा 72,450 79,020
गाजियाबाद 72,450 79,020
जयपुर 72,450 79,020
गुड़गांव 72,450 79,020
लखनऊ 72,450 79,020
मुंबई 72,300 78,870
कोलकाता 72,300 78,870
पटना 72,350 78,920
अहमदाबाद 72,350 78,920
भुवनेश्वर 72,300 78,870
बेंगलुरु 72,300 78,870

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।