Gold Price Today: आज रविवार को सस्ता हुआ सोना, चेक करें 15 दिसंबर का रेट

Gold Price Today: सोने के दाम में लगातार आ रही तेजी अभी फिलहार थमती नजर आ रही है। कल की तुलना में आज 15 दिसंबर को सोने के भाव में 900 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,500 रुपये के पास आ आ गया है। 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली, राजस्थान, यूपी में 78000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Dec 15, 2024 पर 8:06 AM
Story continues below Advertisement
गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों की दिलचस्पी काफी तेजी से बढ़ी है।

Gold Price Today: सोने के दाम में लगातार आ रही तेजी अभी फिलहार थमती नजर आ रही है। कल की तुलना में आज 15 दिसंबर को सोने के भाव में 900 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,500 रुपये के पास आ आ गया है। 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली, राजस्थान, यूपी में 78,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां 24 कैरेट सोना कल की तुलना में 950 रुपये तक सस्ता हुआ है। वहीं, मुंबई, चेन्नई, बिहार में सोने का भाव 71,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चेक करें देश के बड़े शहरों में क्या रहा शनिवार 14 दिसंबर का रेट।

15 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसमें कल के मुकाबले आज 1,000 रुपये की गिरावट आई है। कल चांदी का भाव 93,500 रुपये पर था।


सोने-चांदी के भाव में क्यों आई गिरावट

अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) में गिरावट और बेरोजगारी दावों में बढ़ोतरी से निवेशकों ने मुनाफावसूली की। साथ ही, डॉलर में सुधार और अमेरिका के मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों के चलते फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक से पहले व्यापारियों ने सतर्कता बरती। इसके कारण सोने के दाम में गिरावट आई है।

15 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,550 78,040
नोएडा 71,550 78,040
गाजियाबाद 71,550 78,040
जयपुर 71,550 78,040
गुड़गांव 71,550 78,040
लखनऊ 71,550 78,040
मुंबई 71,400 77,890
कोलकाता 71,400 77,890
पटना 71,450 77,940
अहमदाबाद 71,450 77,940
भुवनेश्वर 71,400 77,890
बेंगलुरु 71,400 77,890

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।