Gold Price Today: सोने के दाम की शुरुआत आज सुबह 18 दिसंबर को तेजी के साथ हुई लेकिन दिन के कारोबार में सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 110 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 100 रुपये तक महंगा हुआ लेकिन अब इसमें 120 रुपये की गिरावट नजर आ रही है। 10 ग्राम गोल्ड का रेट 120 रुपये तक सस्ता हुआ है।
देश के बड़े शहरों में सोने का भाव
देश में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। शादी के सीजन में सोने के गहनों की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है। देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 71,500 रुपये के पास आ आ गया है। 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली, राजस्थान, यूपी में 77,900 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चेक करें 18 दिसंबर 2024 को क्या रहा सोने का भाव।
18 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव लगभग फ्लैट रहा। ये अभी कल के भाव पर ही कारोबार कर रहा है। दिन भर के कारोबार में भी चांदी के भाव में बदलाव नहीं आया है।
सोने-चांदी के भाव में क्यों आई तेजी
देश में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में घरेलू बाजार में गोल्ड की डिमांड बढ़ने लगी है। लोकल डिमांड के कारण कल सोने क भाव में तेजी रही जो आज सुबह भी नजर आई। लेकिन दिन के समय सोने के भाव में मामूली करेक्शन नजर आया।
इंटरनेशनल कारणों का रहता है सोने के भाव पर असर
अमेरिका में मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दर पर फैसले को लेकर बनी अनिश्चितता ने सोने की कीमतों को स्थिर बनाए रखा है। यही कारण है कि सोना एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है। चांदी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी 0.99 प्रतिशत गिरकर 30.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इसका असर सोने के भाव में नजर आया। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि 10 ग्राम सोने का भाव साल 2025 में 90,000 रुपये तक जा सकता है। ऐसे में गोल्ड में निवेश करने का ये बेस्ट टाइम हो सकता है।
18 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट