Gold Price Today: सोने के दाम में लगातार तेजी का दौर जारी है। आज बुधवार 11 दिसंबर 2024 को सोने के भाव में तेजी आई। 10 ग्राम सोने का भाव 1,000 रुपये तक महंगा हुआ है। देश में 22 कैरेट सोने का भाव 78,100 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 78,700 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में आज क्या रहा सोने का भाव।
11 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में चांदी के भाव में 4,500 रुपये की तेजी आई है। कल चांदी का भाव 92,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
क्यों लगातार महंगा हो रहा है सोना?
एलकेपी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट जतिन त्रिवेदी ने बताया कि सीरिया और तुर्की के बीच बढ़ते तनाव और दक्षिण कोरिया के नेतृत्व संकट के कारण वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में हलचल हुई है। भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सरपर्ट सौमिल गांधी ने बताया कि चीन की आर्थिक नीतियों को लेकर सकारात्मक ऐलान की उम्मीद से सोने की कीमतों में स्थिरता आई है। चीन ने घरेलू डिमांड बढ़ाने और नई नीतियों पर काम करने की घोषणा की है। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में भू-राजनीतिक और आर्थिक घटनाओं के चलते सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
11 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट