Gold Price Today: आज शुक्रवार 6 दिसंबर को सोने क भाव में तेजी आई। सोने और चांदी का भाव कल गुरुवार की तुलना में 150 रुपये तक महंगा हुआ है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 71,500 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 78,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में आज का सोने का भाव क्या रहा।
6 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसमें कल गुरुवार की तुलना में आज 1,000 रुपये की तेजी आई है। अगर आपके घर में शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें सोने-चांदी का भाव 6 दिसबंर को क्या रहा।
ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सोने का भाव एक एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले सालों में सोना अच्छा रिटर्न देगा। साल 2025 में गोल्ड 90,000 रुपये के रेट तक पहुंच सकता है। डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने सोने की मांग पर असर डाला है। इसके अलावा महंगाई को लेकर चिंता और RBI के ब्याज दरों में कटौती की अनिश्चितता ने भी सोने की कीमतों को प्रभावित किया है।
6 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट