Gold Price Today: आज शुक्रवार 20 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ है। गोल्ड लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। अच्छी बात है कि 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,100 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में शादी है तो ये थोड़ी राहत की खबर है क्योंकि सोने के गहने बजट में खरीद पाएंगे। आज 20 दिसंबर को 10 ग्राम सोने के भाव में 750 रुपये तक का करेक्शन आया है। 24 कैरेट सोने का भाव 750 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 700 रुपये तक सस्ता हुआ है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।
20 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल चांदी का भाव 92,500 रुपये पर था। चांदी के रेट में 1,000 रुपये की गिरावट आई है।
दिल्ली, यूपी, बिहार में सोने-चांदी हुआ सस्ता
शादी के सीजन में बीते सालों का ट्रेंड देखें तो सोने के भाव में तेजी रहती है। 23 जुलाई को बजट में निर्मला सीतारमण ने गोल्ड पर ड्यूटी कम की थी। जिसके बाद सोने में सीधे 6,000 रुपये तक का करेक्शन आ गया था। गोल्ड अपने पीक से अभी काफी नीचे कारोबार कर रहा है। सोने का भाव 82,000 रुपये के पास और एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,00,000 रुपये के पार पहुंच गया था। लेकिन बजट के बाद इसमें करेक्शन आया। अभी ये एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश में सोने के भाव में 700 रुपये की गिरावट आई है।
क्या साल 2025 में आगे बढ़ेगा सोने का भाव?
देश में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में घरेलू बाजार में गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। बीते 2 हफ्तों का ट्रेंड देखें सोना एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि 10 ग्राम सोने का भाव साल 2025 में 90,000 रुपये तक जा सकता है। यानी, सोना अगले साल अच्छा रिटर्न देने वाला है। ऐसे में साल 2024 में ये गोल्ड में निवेश करने का ये बेस्ट टाइम हो सकता है। देश में सोने के भाव की कीमत लोकल और इंटरनेशनल कारणों से तय होती है। अमेरिका के मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर फैसले का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।
20 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट