Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, चेक करें रविवार 22 दिसंबर को क्या रहा रेट

Gold Price Today: आज रविवार 22 दिसंबर 2024 को सोना में तेजी रही। सोना 350 रुपये तक महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड रेट 71000 रुपये के आसपास है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है

अपडेटेड Dec 22, 2024 पर 6:30 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: 22 दिसंबर को सोना महंगा हुआ है।

Gold Price Today: आज रविवार 22 दिसंबर 2024 को सोना में तेजी रही।  सोना 350 रुपये तक महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड रेट 71000 रुपये के आसपास है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

22 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के रेट में 1,000 रुपये की तेजी आई है।


सोना-चांदी हुआ महंगा

शादी के सीजन में सोने की कीमतों में अक्सर बढ़त देखी जाती है। 23 जुलाई को बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर ड्यूटी कम की, जिससे इसके दाम में करीब 6,000 रुपये तक की कमी आई। पहले सोना 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। लेकिन अब सोना और चांदी दोनों के दाम में अपने पीक से काफी कमी आ चुकी है।

क्या 2025 में महंगा होगा सोना?

शादी का सीजन शुरू होने से सोने की मांग बढ़ गई है। हालांकि, बीते कुछ हफ्तों से इसकी कीमतें एक रेंज में कारोबार कर रही है। एक्सपर्ट का मानना है कि 2025 में सोने का भाव 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। इसका मतलब है कि सोना अगले साल बेहतर रिटर्न दे सकता है। इसलिए 2024 गोल्ड में निवेश करने का सही समय हो सकता है। सोने की कीमतें लोकल मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार और अमेरिका की आर्थिक नीतियों जैसे कई कारणों से तय होती हैं।

22 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,150 77,600
नोएडा 71,150 77,600
गाजियाबाद 71,150 77,600
जयपुर 71,150 77,600
गुड़गांव 71,150 77,600
लखनऊ 71,150 77,600
मुंबई 71,000 77,450
कोलकाता 71,000 77,450
पटना 71,150 77,500
अहमदाबाद 71,150 77,500
भुवनेश्वर 71,100 77,450
बेंगलुरु 71,100 77,450

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।