Gold Price Today: गुरुवार को फ्लैट रहा सोने-चांदी का भाव, क्या खरीदने का है बेस्ट टाइम?

Gold Price Today: आज गुरुवार 5 दिसंबर को सोने का भाव लगभग फ्लैट रहे। सोने और चांदी का भाव कल बुधवार के भाव पर ही कारोबार कर रहे हैं। दोनों की कीमतों में बहुत हलचल देखने को नहीं मिली है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 71,400 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 77,900 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Dec 05, 2024 पर 6:15 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: 5 दिसंबर को सोने का दाम रहा फ्लैट।

Gold Price Today: आज गुरुवार 5 दिसंबर को सोने का भाव लगभग फ्लैट रहे। सोने और चांदी का भाव कल बुधवार के भाव पर ही कारोबार कर रहे हैं। दोनों की कीमतों में बहुत हलचल देखने को नहीं मिली है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 71,400 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 77,900 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में आज का सोने का भाव क्या रहा।

गुरुवार 5 दिसंबर 2024 को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,000 रुपये पर ही कारोबार कर रहा है। कल बुधवार को भी चांदी का भाव 91,000 रुपये पर था। अगर आपके घर में शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें सोने-चांदी का भाव क्या आपके शहर में किस भाव में कारोबार कर रहा है। 


सोने पर क्या है एक्सपर्ट की राय

ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सोने का भाव एक एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने सोने की मांग पर असर डाला है। इसके अलावा महंगाई को लेकर चिंता और RBI के ब्याज दरों में कटौती की अनिश्चितता ने भी सोने की कीमतों को प्रभावित किया है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले सालों में सोना अच्छा रिटर्न देगा। साल 2025 में गोल्ड 90,000 रुपये के रेट तक पहुंच सकता है।

5 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली  71,450  77,930
नोएडा 71,450  77,930
गाजियाबाद  71,450  77,930
जयपुर  71,450  77,930
गुड़गांव  71,450  77,930
लखनऊ  71,450  77,930
मुंबई  71,300  77,780
कोलकाता  71,300  77,780
पटना 71,350  77,830
अहमदाबाद  71,350  77,830
भुवनेश्वर  71,300  77,780
बेंगलुरु  71,300  77,780

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।