Gold price today: डॉलर इंडेक्स के अपने 20 साल के हाई से गिरने के साथ ही एमसीएक्स पर इस हफ्ते सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 50,845 रुपये के स्तर पर बंद हुआ जबकि हाजिर बाजार में इसका भाव 1845 डॉलर प्रति औंस पर जाता नजर आया।
कमोडिटी मार्केट के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर में आई नरमी, भारतीय रुपये की कमजोरी और ग्लोबल इक्विटी मार्केट में आई भारी गिरावट की वजह से इस हफ्ते गोल्ड की चमक बढ़ती नजर आई है। जानकारों का कहना है कि आगे भी हमें सोने में तेजी का रुझान कायम नजर आ सकता है।
Religare Broking के विपुल श्रीवास्तव का कहना है कि इस हफ्ते सोने के भाव लगातार 4 हफ्तों की गिरावट के बाद तेजी में आते नजर आए है। डॉलर इंडेक्स में इसके 20 साल के हाई से आई नरमी के चलते गोल्ड को फायदा मिलता नजर आया है। इसके अलावा रुपये की कमजोरी से इसको घरेलू बाजार में सपोर्ट मिला है। ग्लोबल इक्विटी मार्केट की भारी उठापटक के सोने की सुरक्षित निवेश विकल्प अपील बढ़ी है। इसके अलावा ग्लोबल इकोनॉमी की हेल्थ को लेकर बढ़ रही चिंता के कारण निवेशक सोने की शरण लेते नजर आ रहे है। इन सभी वजहों से इस हफ्ते सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है।
गोल्ड प्राइस के आउटलुक पर बात करते हुए विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि अब सोने के लिए 49,500 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है जबकि 48,800 पर इसके लिए दूसरा सबसे बड़ा सपोर्ट है। यहां से हमें सोने के लिए पहला लक्ष्य 51,500 रुपये का नजर आ रहा है। यह लक्ष्य हासिल होने के बाद आने वाले हफ्तों में सोना हमे 52,100 रुपये का स्तर भी छुता नजर आ सकता है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।