Gold Price Today : मंदी की आशंका में सोने में तेजी, क्या अच्छे रिटर्न के लिए करना चाहिए निवेश?

एक्सपर्ट के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें फ्लैट बनी हुई हैं और अगर डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आती है तो इसमें मजबूती देखने को मिल सकती है

अपडेटेड May 20, 2022 पर 2:15 PM
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (Spot gold) 0.2 फीसदी कमजोर होकर 1,838.81 डॉलर प्रति औंस पर था, वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,839.30 डॉलर के स्तर पर था

Gold Price Today : ग्लोबल संकेतों की तर्ज पर भारत में शुक्रवार को सोने में तेजी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) सुबह 9.35 बजे 0.09 फीसदी बढ़कर 50,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, सिल्वर फ्यूचर्स की कीमत में गिरावट रही जो 0.08 फीसदी कमजोर होकर 61,515 रुपये प्रति किग्रा के आसपास थी।

रॉयटर्स के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (Spot gold) 0.2 फीसदी कमजोर होकर 1,838.81 डॉलर प्रति औंस पर था, वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,839.30 डॉलर के स्तर पर था। हालांकि, इस सप्ताह के दौरान ग्लोबल मार्केट में पीली धातु की कीमतों में लगभग 1.5 फीसदी की मजबूती रही।

क्या सोने में करनी चाहिए खरीदारी?


रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट श्रीराम अय्यर ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें फ्लैट बनी हुई हैं और अगर डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आती है तो इसमें मजबूती देखने को मिल सकती है।”

ITC के शेयर 3 साल के हाई के करीब, आइए देखते हैं कहां से मिल रहा ईंधन

उन्होंने कहा, “घरेलू बाजार में गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतें वैश्विक बाजारों की तर्ज पर फ्लैट रह सकती हैं। रुपये में मजबूती से तेजी सीमित हो सकती है।”

उन्होंने कहा, “निवेशकों गिरावट में खरीदारी या ऊपरी स्तरों पर बिकवाली को लेकर अनिश्चय की स्थिति में हैं। सोने में यह स्थिति आगे कुछ समय के लिए बनी रह सकती है। इस समय 50,900 रुपये के लक्ष्य के लिए 50,650 रुपये के ऊपर खरीदारी की जा सकती है।”

वक्त बुरा चल रहा है तो Infosys और Tata से लें सबक, Zerodha के Nithin Kamath ने क्यों कहा ऐसा

सोने का क्या है आउटलुक

एंजिल वन लि. में रिसर्च एसोसिएट, बेस मेटल्स सैश संदीव सावंत  देसाई ने कहा, “ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स में भारी बिकवाली दिख रही है। ग्रोथ में सुस्ती की आशंकाओं के चलते सोने में सेफ हैवन डिमांड के नए संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मेटल में तेजी सीमित रही है, क्योंकि डॉलर में अभी भी मजबूती बनी हुई है जो हाल में दो दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।” उन्होंने कहा, आर्थिक मंदी की आशंकाओं के चलते सोने में फिर से तेजी दिख रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।