Gold Price Today: आज मंगलवार को सस्ता हुआ सोना, चेक करें 17 दिसंबर का रेट

Gold Price Today: आज, 17 दिसंबर 2024 को सोने और चांदी के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। 22 कैरेट सोना 71,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है। वहीं, चांदी का रेट 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 6:15 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज 17 दिसंबर को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Price Today: सोने के दाम में मामूली गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,500 रुपये के पास आ आ गया है। 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली, राजस्थान, यूपी में 78,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चेक करें 17 दिसंबर 2024 को क्या रहा सोने का भाव।

17 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव लगभग फ्लैट रहै।


सोने-चांदी के भाव में क्यों आई गिरावट

अमेरिका में उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) में गिरावट और बेरोजगारी के दावों में बढ़ोतरी के चलते निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए सोना बेचना शुरू कर दिया। साथ ही, डॉलर में मजबूती और आर्थिक आंकड़ों में उतार-चढ़ाव ने बाजार को असमंजस में डाल दिया। फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक को लेकर व्यापारी सतर्क हैं, जिसकी वजह से सोने के दाम नीचे आ गए हैं।

17 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,400 78,040
नोएडा 71,550 78,040
गाजियाबाद 71,550 78,040
जयपुर 71,550 78,040
गुड़गांव 71,550 78,040
लखनऊ 71,550 78,040
मुंबई 71,400 77,890
कोलकाता 71,400 77,890
पटना 71,450 77,940
अहमदाबाद 71,450 77,940
भुवनेश्वर 71,400 77,890
बेंगलुरु 71,400 77,890

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।