Get App

Gold Prices Update: सोने का भाव 53500 रुपये के पार, क्या ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाएगा गोल्ड?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई जल्द खत्म नहीं होती है तो गोल्ड ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बना सकता है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गोल्ड की सबसे ऊंची कीमत 2,075 डॉलर प्रति औंस रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2022 पर 5:21 PM
Gold Prices Update: सोने का भाव 53500 रुपये के पार, क्या ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाएगा गोल्ड?
एमसीएक्स पर साल 2022 में सोने में अब तक करीब 12 फीसदी तेजी आ चुकी है।

सोने (Gold) में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर सोना 53,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह शुक्रवार को सोने के बंद भाव के मुकाबले करीब 2 फीसदी की तेजी है। शुक्रवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोना 52,549 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मई 2021 के बाद यह सोने में एक हफ्ते में आई सबसे बड़ी तेजी है। दिन में 12:20 बजे एमसीएक्स पर सोने का भाव 986 रुपये की तेजी के साथ 53,545 रुपये प्रति 10 ग्राम (Today Gold rate at MCX) पर चल रहा था।

स्पॉट मार्केट में 2000 डॉलर प्रति औंस (Spot Market Price of Gold) के पार निकल गया है। एमसीएक्स पर साल 2022 में सोने में अब तक करीब 12 फीसदी तेजी आ चुकी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने में तेजी की मुख्य वजह रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine Conflict) के बीच चल रहा युद्ध है। आज दोनों देशों के बीच लड़ाई का 12वां दिन है। आज दोनों देशों के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए बातचीत होने वाली है। इससे पहले दो बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अमेरिका में इंट्रेस्ट रेट में वृद्धि और कमोडिटी की कीमतों में उछाल को भी सोने में तेजी का कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : राकेश झुनझुनवाला ने इन 2 स्टॉक में 5 मिनट में गंवाए 400 करोड़ रुपये, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई जल्द खत्म नहीं होती है तो गोल्ड ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बना सकता है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गोल्ड की सबसे ऊंची कीमत 2,075 डॉलर प्रति औंस रही है। इधर, कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड की सबसे ऊंची कीमत 56,191 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें