राकेश झुनझुनवाला ने इन 2 स्टॉक में 5 मिनट में गंवाए 400 करोड़ रुपये, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

बिगबुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल 2 स्टॉक Titan Company और Star Health में आई गिरावट की वजह से सिर्फ 5 मिनट में उनकी संपत्ति 400 करोड़ रुपये घट गई.

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 12:43 PM
Story continues below Advertisement
अक्टूबर -दिसंबर 2021 तिमाही में Titan कंपनी में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी 4,52,50,970 शेयर यानी 5.09 फीसदी थी.

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: अपने में यह एक मिथक है कि बाजार में दिग्गजों को कभी घाटा नहीं होता। सच्चाई यह है कि बाजार दिग्गजों को भी बाजार की मार सहनी पड़ती है। वास्तव में जब कभी बाजार में बड़ी गिरावट आती है तो इनको सामान्य रिटेल निवेशकों की तुलना में ज्यादा घाटा उठाना पड़ता है। इसका उदाहरण यह है कि बाजार के आज की गिरावट में बिगबुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल 2 स्टॉक Titan Company और Star Health में आई गिरावट की वजह से सिर्फ 5 मिनट में उनकी संपत्ति 400 करोड़ रुपये घट गई।

राकेश झुनझुनवाला और रेखा झुनझुनवाला ने इन दोनों स्टॉक्स में भारी निवेश कर रखा है। ऐसे में इन 2 शेयरों में आने वाला कोई भी उतार-चढ़ाव उनके नेटवर्थ में भारी उतार-चढ़ाव करता है। आज के कारोबार में Titan Company और Star Health दोनों स्टॉक डाउन साइड गैप के साथ खुले थे जिसके चलते सिर्फ 5 मिनट में राकेश झुनझुनवाला की नेटवर्थ में 400 करोड़ रुपये तक की गिरावट देखने को मिली।

Titan का शेयर आज 26 रुपये प्रति शेयर के डाउनसाइड गैप के साथ खुला था और खुलने के बाद इसमें और गिरावट आई । 09:20 बजे सुबह तक यह शेयर 57.65 रुपये प्रति शेयर टूटकर 2383.35 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह Star Health का शेयर आज 5 रुपये प्रति शेयर के डाउनसाइड गैप के साथ खुला और 09:20 बजे के आसपास 14.05 रुपये प्रति शेयर की गिरावट के साथ 638 रुपये प्रति शेयर तक पहुंचता नजर आया।


Titan और Star Health में राकेश झुनझुनावाला की होल्डिंग पर नजर डालें तो अक्टूबर -दिसंबर 2021 तिमाही में Titan कंपनी में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी 4,52,50,970 शेयर यानी 5.09 फीसदी थी। इसी तरह Star Health में दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी 10,07,53,935 यानी 17.50 फीसदी है। इस आधार पर देखें तो राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला को बाजार खुलने के 5 मिनट के अंदर Titan कंपनी में करीब 260 करोड़ रुपये ( ₹57.65 x 4,52,50,970) का घाटा हुआ।

Ukraine-Russia war के बीच 7 महीने के निचले स्तरों पर बाजार, 10 दमदार स्टॉक्स जिनमें 3-4 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

वहीं Star Health में उनको इसी 5 मिनट की अवधि में 140 करोड़ रुपये ( ₹14.05 x 10,07,53,935) का घाटा हुआ। ऐसे में मार्केट ओपनिंग के 5 मिनट के अंदर राकेश झुनझुनवाला के नेटवर्थ में 400 करोड़ रुपये ( ₹140 crore + ₹160 crore) की गिरावट देखने को मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।