Ukraine-Russia war के बीच 7 महीने के निचले स्तरों पर बाजार, 10 दमदार स्टॉक्स जिनमें 3-4 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है कि बाजार की गिरावट की सबसे बड़ी वजह रशिया-यूक्रेन वॉर ही है.

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 11:42 AM
Story continues below Advertisement
Jindal Steel and Power में 420 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 470-500 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें.

04 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में बाजार पर लगातार चौथे हफ्ते मंदड़ियों का दबदबा रहा। यूक्रेन और रूस के बीच गंभीर होती लड़ाई और कच्चे तेल में आए उबाल का दर्द पिछले हफ्ते बाजार पर छाया रहा। तीसरी तिमाही के कमजोर GDP आंकड़ों और फरवरी महीने के ऑटो बिक्री आंकड़ो ने भी बाजार पर दबाव बनाने का काम किया। 4 मार्च को समाप्त हफ्ते में निफ्टी 2.5 फीसदी 413 अंक गिरकर 16,245 पर बंद हुआ जो कि 6 अगस्त के बाद का सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है।

निफ्टी ने वीकली स्केल पर एक बियरिश कैंडल बना लिया है। बाजार जानकारों का कहना है कि वर्तमान बाजार स्थितियों को देखते हुए लगता है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी 16000 के नीचे भी फिसल सकता है। ऐसी स्थिति में निवेशकों के लिए बाजार में खरीदारी का अच्छा मौका होगा।

एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है कि बाजार की गिरावट की सबसे बड़ी वजह रशिया-यूक्रेन वॉर ही है। जब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो जाता अब तक बाजार इस लड़ाई से जुड़ी खबरों पर रिएक्ट करता रहेगा और ऊपर-नीचे होता रहेगा। हमें बाजार में वोलेटिलिटी के लिए तैयार रहना चाहिए। बाजार में दोनों की तरफ भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस तरह की लड़ाई की स्थिति में स्थितियां जटिल हो सकती हैं। वीकली टाइम फ्रेम पर हमें कमजोरी के साफ संकेत नजर आ रहे हैं।


निवेशकों के नजरिए से ये सस्ते में मिल रहे अच्छे शेयरों में पैसे लगाने का बेहतर मौका है। लेकिन ट्रेडरों के सलाह होगी की वे बाजार में जोखिम लेनें से बचें, अभी ये नहीं कहा जा सकता कि बुरा दौर बीत चुका है। नियर टर्म में निफ्टी 16,000 के नीचे भी जा सकता है। लेकिन ये 15,500–15,200 के नीचे भी नहीं जाएगा।

बाजार की आगे ग्लोबल स्थितियों पर नजरें रहेंगी। जहां तक अहम स्तरों का सवाल है तो निफ्टी के लिए 16,000–15,900 पर इमीडिएट सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 16,450 पर पहला और 16,600 पर बड़ा रजिस्टेंस है।

दिग्गजों के सुझाए टॉप 10 ट्रेडिंग कॉल जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स

Hindalco Industries: Buy | LTP: 583.80 | इस स्टॉक में 550 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 660 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते इसमें 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Jindal Steel and Power: Buy | LTP: 435.75 | इस स्टॉक में 420 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 470-500 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते इसमें 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

ACC: Sell | LTP: Rs 2,010.55 | इस स्टॉक में 2,050 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1,900-1,850 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्ते इसमें 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

HDFC Securities के विनय रजानी की टॉप पिक्स

Wipro: Buy | LTP: Rs 575.30 | इस स्टॉक में 555 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 610 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते इसमें 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Larsen & Toubro: Sell | LTP: Rs 1,711.75 | इस स्टॉक में 1,765 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1,625 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्ते इसमें 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

इस कमाल के मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल, 6 साल में 1 लाख रुपये बढ़कर हुए 2 करोड़

Shriram Transport Finance: Sell | LTP: Rs 1,089.15 | इस स्टॉक में 1,125 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1,010 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्ते इसमें 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

5paisa.com के रूचित जैन की टॉप पिक्स

Bajaj Finance: Sell | LTP: Rs 6,537.90 | इस स्टॉक में 6,725 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 6,300 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्ते इसमें 4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

ITC: Buy | LTP: Rs 225.50 | इस स्टॉक में 210 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 242-250 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते इसमें 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Hem Securities की आस्था जैन की शॉर्ट टर्म पिक्स

Birlasoft: Buy | LTP: Rs 437.95 | बिरला सॉफ्ट में 380 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 485-510 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते इसमें 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Tips Industries: Buy | LTP: Rs 2,090.60 | टिप्स इंडस्ट्रीज में 1800 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2,450-2,610 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते इसमें 25 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।