Get App

Gold Price Update: Profit-Booking से सोने में गिरावट, किस प्राइस पर आपको खरीदना चाहिए?

मौजूदा हालात में सोने को सपोर्ट मिल रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, क्रूड ऑयल की ऊंची कीमत और इनफ्लेशन बढ़ने के डर से सोने में मजबूती का रुख है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2022 पर 12:27 PM
Gold Price Update: Profit-Booking से सोने में गिरावट, किस प्राइस पर आपको खरीदना चाहिए?
बुधवार को इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने में थोड़ी नरमी दिखी। इंटरनेशनल कमोडिटी एक्सचेंज में इसका भाव 1,940 डॉलर प्रति औंस था।

बुधवार को सोने (Gold) में गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह मुनाफावसूली (Profit-Booking) बताई जा रही है। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट दिन में करीब 12 बजे 0.03 फीसदी गिरकर 51,802 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। इससे पहले सोने में तेजी देखने को मिली थी। दुनिया में टेंशन बढ़ने पर सोने में तेजी आती है। यही वजह है कि यूक्रेन क्राइसिस (Ukraine Crisis) के चलते सोने में अच्छी तेजी आई है। फरवरी में यह करीब 6 फीसदी चढ़ा है।

आईआईएफएल के वीपी अनुज गुप्ता ने सोने में बुधवार को आई नरमी की वजह प्रॉफिट-टेकिंग बताई। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में सोने को सपोर्ट मिल रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, क्रूड ऑयल की ऊंची कीमत और इनफ्लेशन बढ़ने के डर से सोने में मजबूती का रुख है।

यह भी पढ़ें : Income Tax Saving: FY 2022-23 में टैक्स बचाना चाहते हैं? जानिए आसान टिप्स

गुप्ता ने कहा कि गोल्ड ईटीएफ की मांग भी बढ़ी है। जनवरी में इसकी मांग में 46.3 टन (2.7 अरब डॉलर वैल्यू) की वृद्धि देखने को मिली है। स्टॉक्स मार्केट्स में गिरावट और करेंसी में कमजोरी के चलते इनवेस्टर्स गोल्ड में इनवेस्ट कर रहे हैं। सोने को इनवेस्टमेंट का सबसे सुरक्षित माध्यम माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें