गोल्ड की कीमतें पिछले 6 साल के निचले स्तर पर, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या है खरीदारी का मौका

Motilal Oswal के कमोडिटी रिसर्च का कहना है कि गोल्ड को 1760 डॉलर के पास सपोर्ट है और यह सपोर्ट करीब 1 महीने से कायम है।

अपडेटेड Jan 01, 2022 पर 11:38 AM
goldprice

शुक्रवार को एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमत 198 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 48,083 रुपये पर बंद हुई थी। हालांकि शुक्रवार को आई यह तेजी 2021 में सोने के भाव में आई पिछले 6 साल की सबसे बड़ी गिरावट की भरपाई करने के लिए अपर्याप्त थी। गौरतलब है कि 2021में सोने की कीमत में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोने का भाव इस समय 48,000 रुपये के आसपास चल रहा है जो कि 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के इसके ऑल टाइम हाई से 8000 रुपये नीचे है।

कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय सोने की कीमतें इसके ऑलटाइम हाई से 8000 रुपये नीचे दिख रही है और जब भी सोना 1800 डॉलर प्रति औंस के नीचे जाता है तब हमें इसमें खरीदारी आती दिखती है। यहां तक की पिछले पखवाड़े के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौर में भी 1820-1835 डॉलर के रेंज में आई मुनाफावसूली के बाद गोल्ड के भाव में जोरदार उछाल आया था।

बाजार जानकारों का कहना है कि गोल्ड की कीमतों का रुख फिलहाल हाजिर बाजार से तय हो रहा है। जानकारों का कहना है कि हाजिर बाजार के भाव से सोने के साइडवेज लेकिन पॉजिटीव रुझान के साथ कारोबार करने के संकेत मिल रहे है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को इस समय गिरावट में खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए। अगले 3 महीने में इसके भाव 1880 से 1900 डॉलर तक जा सकते है।


Markets This Week | बेंचमार्क इंडेक्स में 2% की तेजी, स्मॉलकैप्स चमके, रुपये में दिखी मजबूती

Motilal Oswal के कमोडिटी रिसर्च का कहना है कि गोल्ड को 1760 डॉलर के पास सपोर्ट है और यह सपोर्ट करीब 1 महीने से कायम है।इसको ध्यान में रखते हुए सोने में निवेश करने वाले लोगों को 1760 डॉलर- 1835 डॉलर के बड़े रेंज पर नजर रखनी चाहिए और गिरावट पर खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए।

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि एमसीएक्स पर सोने का भाव 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर नजर आ रहा है। इसको 47,500 के ऊपर सपोर्ट है। 47,800 -47,900 की रेंज शॉर्ट टर्म ट्रेडरों के लिए सोने में खरीदारी करने के लिहाज से सबसे बेहतर रेंज है। सोना जल्द ही 49,300-49,500 रुपये प्रति ग्राम तक जाता दिख सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।