सोने की कीमतों में गिरावट, डॉलर 20 साल के हाई पर, क्या गोल्ड में खरीदारी का है यह सही समय?

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि सोने की कीमतों को 50,500 के आसपास मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है। शॉर्ट टर्म में यह हमें 53,500 की तरफ जाता नजर आ सकता है

अपडेटेड Apr 30, 2022 पर 10:50 AM
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2022 की पहली तिमाही में सोने की मांग सालाना आधार पर 34 फीसदी की बढ़त के साथ 1,234 टन रही है।

Gold price Today: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट देखने को मिली हैं। शुक्रवार को सितंबर 2021 के बाद सोने के भाव में अप्रैल महीने की सबसे बड़ी मासिक गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर जून का गोल्ड वायदा शुक्रवार को 51,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है जबकि अंतराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का हाजिर भाव 1895 डॉलर पर बंद हुआ है।

कमोडिटी मार्केट के जानकारों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में लगातार आ रही बढ़त सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह है । शुक्रवार को खत्म हुए इस पूरे हफ्ते में डॉलर इंडेक्स 100 के ऊपर बना रहा है और यूएस डॉलर के भाव पिछले 20 साल के हाई को छूते नजर आए है। इसके अलावा यूएस फेड की मई में होने वाली बैठक में ब्याज दरों में 0.50 फीसदी बढ़ोतरी के अनुमान की वजह से भी सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिला है।

Religare Broking के सुगंधा सचदेवा का कहना है कि सोने की कीमतों में दबाव की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर में आ रही लगातार मजबूती है। यूएस फेड इस साल काफी आक्रामक रुप से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की नीति पर चलता नजर आ रहा है। जिससे डॉलर के लिए सपोर्ट बना हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि गोल्ड का आउटलुक अभी भी पॉजिटीव बना हुआ है। बढ़ते जियोपॉलिटिकल संकट और महंगाई में लगातार आ रही बढ़ोतरी की वजह से एक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने की चमक कायम दिखी है।


वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2022 की पहली तिमाही में सोने की मांग सालाना आधार पर 34 फीसदी की बढ़त के साथ 1,234 टन रही है। ETF की तरफ से आई जबरदस्त डिमांड का इसमें सबसे बड़ा योगदान रहा है। जिससे यह सपष्ट होता है कि गोल्ड की तरफ निवेशकों का रुझान बढ़ रहा है।

शुक्रवार को Amazon के शेयर 14% टूटे, कमजोर रेवेन्यू अनुमान ने दिखाया असर

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि सोने की कीमतों को 50,500 के आसपास मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है। शॉर्ट टर्म में यह हमें 53,500 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

वहीं Religare Broking के सुगंधा सचदेवा का कहना है कि गोल्ड को 51000 रुपये के आसपास शॉर्ट टर्म सपोर्ट है। वहीं ऊपर की तरफ 52,750 रुपये का रजिस्टेंस नजर आ रहा है । अगर यह रजिस्टेंस टूट जाता है तो फिर हमें सोना 53,500 की तरफ जाता नजर आ सकता है। ऐसे में हमें 51400 -51000 रुपये के बीच किश्तों में खरीदारी करनी चाहिए। शॉर्ट टर्म में ही यह हमें 53500 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।