Gold Prices Today : सेफ हैवन डिमांड से सोने में तेजी, चांदी भी मजबूत, इन फैक्टर्स का दिखेगा कीमतों पर असर

घरेलू ब्रोकरेज जिओजित ने एक नोट में कहा, जब तक 1,848 डॉलर का सपोर्ट लेवल नहीं टूटता है, तब तक सोने में तेजी बनी रहेगी। इसके नीचे जाने पर खासी गिरावट देखने को मिल सकती है। चांदी में 21.50 डॉलर पर सपोर्ट बना हुआ है। इसके नीचे जाने पर 20 डॉलर तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Jun 06, 2022 पर 11:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.3 फीसदी बढ़कर 51,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया

Gold prices today : वैश्विक बाजारों की तर्ज पर भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.3 फीसदी बढ़कर 51,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स (silver futures) 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ 62,451 रुपये प्रति किग्रा पर है। वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें 1,850.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर हैं, वहीं चांदी बढ़कर 22 डॉलर के नजदीक पहुंच गई है।

सोने के लिए अहम है 1,848 डॉलर का सपोर्ट

घरेलू ब्रोकरेज जिओजित ने एक नोट में कहा, “जब तक 1,848 डॉलर का सपोर्ट लेवल नहीं टूटता है, तब तक सोने में तेजी बनी रहेगी। इसके नीचे जाने पर खासी गिरावट देखने को मिल सकती है।” ब्रोकरेज ने कहा, चांदी में 21.50 डॉलर पर सपोर्ट बना हुआ है। इसके नीचे जाने पर 20 डॉलर तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं।


कीमतों में तेजी और वेडिंग सीजन खत्म होने के कारण पिछले हफ्ते भारत में सोने की कीमतों में कमजोरी बनी रही।

PhonePe मेड इन इंडिया है और भारत में ही लिस्ट होगी, सीईओ Sameer Nigam ने बताया-कब होगी प्रॉफिटेबिल

इन खबरों पर रहेगी बाजार की नजर

कोटक सिक्योरिटीज के वीपी-हेड कमोडिटीज रविंद्र राव ने कहा, “यूएस डॉलर में उतार-चढ़ाव के बीच कोमेक्स गोल्ड कुछ मजबूती के साथ 1,855 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। बाजार की नजर यूएन नॉन फार्म पेरोल डाटा और 9 जून को होने वाली ईसीबी की मीटिंग पर बनी हुई है। इसके साथ ही क्रूड ऑयल के 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंचने के साथ महंगाई की चिंताओं के बीच सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट के जवाब में अमेरिका और साउथ कोरिया के आठ मिसाइलें छोड़ने से सोने में सेफ हैवन डिमांड बढ़ गई है।”

एक्सपर्ट को ज्यादा मजबूती की उम्मीद नहीं

उन्होंने कहा, सोना ऊपरी स्तरों से नीचे आया है, लेकिन अभी भी 1,850 डॉलर प्रति औंस के स्तर को होल्ड कर रहा है। हालांकि, अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और फेड की टिप्पणियों से संकेत मिल रहे हैं कि केंद्रीय बैंक आगे भी सख्ती जारी रख सकता है। इसलिए हम पीली धातु में ज्यादा मजबूती नहीं देखते हैं।

गोल्ड ट्रेडर्स गुरुवार को ईसीबी के दरों पर आने वाले फैसले पर नजर बनाए हुए हैं और अमेरिका के महंगाई के आंकड़े शुक्रवार को आने हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।