Gold Prices Today: सोने में बना हुआ है उतार-चढ़ाव, 47,850 रुपये पर है अहम सपोर्ट

डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, यूएस इकोनॉमिक डाटा से सोने की कीमतों को मिल रहा सपोर्ट, हालांकि ऊंची बांड यील्ड और बेरोजगारी ने सीमित की बढ़त

अपडेटेड Dec 24, 2021 पर 12:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोने और चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है

Gold Prices Today : शुक्रवार की सुबह भी पीली धातु में उतार-चढ़ाव बना रहा। भारतीय बाजारों में सोने की पॉजिटिव शुरुआत हुई, लेकिन जल्द ही उतार-चढ़ाव हावी हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.1 फीसदी की मजबूती के साथ 48,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 0.05 फीसदी कमजोरी के साथ 62,285 रुपये पर खुली। गुरुवार की क्लोजिंग की तुलना में सुबह 9.45 बजे सोना 0.01 फीसदी कमजोर, जबकि चांदी 0.04 फीसदी नीचे कारोबार कर रही थी।

23 दिसंबर को रुपये में मजबूती के बीच घरेलू मार्केट में दोनों कीमती धातु मिले-जुले प्रदर्शन के साथ बंद हुई थीं। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के साथ सोना और चांदी दोनों एक उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद पॉजिटिव बंद हुई थीं।

पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर यूएस इकोनॉमिक डाटा से सोना और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला। हालांकि, यूएस बेंचमार्क 10-ईयर बांड यील्ड्स में मजबूती से बढ़त सीमित हो गई।”

क्या हो ट्रेडिंग स्ट्रैटजी

जैन ने कहा कि सोने की कीमतें 1,800 डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.55 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बनी हुई है। हम दोनों कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बने रहने और अपने सपोर्ट लेवल्स पर टिके रहने की उम्मीद करते हैं। सोने को 1,800 -1,788 पर सपोर्ट और 1,822-1,834 डॉलर प्रति औंस पर रेजिस्टैंस है, चांदी को 22.55-22.30 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट और 23.10-23.40 प्रति औंस पर रेजिस्टैंस है।


एमसीएक्स पर, सोने को 48,000-47,850 प्रति 10 ग्राम पर सपोर्ट और 48,330-48,580 रुपये पर रेजिस्टैंस है। दूसरी तरफ, चांदी को 61,900-61,660 रुपये पर सपोर्ट और 62,700-63,100 पर रेजिस्टैंस है। हम क्लोजिंक बेसिस पर 61,500 के स्टॉप लॉस के साथ 63,000 रुपये के टारगेट के लिए 62,000 रुपये के आसपास चांदी में खरीदारी की सलाह देते हैं।

म्यूचुअल फंडों के पसंदीदा लॉर्जकैप स्टॉक, जिनमें 1 साल में दिखी 400% तक की तेजी

फेस्टिव डिमांड से मिल रहा सपोर्ट

शेयरइंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च हेड डॉ. रवि सिंह ने कहा, वेडिंग, फेस्टिव सीजन के दौरान मजबूत इनफ्लो और ओमीक्रोन की चिंताओं के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ा है। हालांकि डॉलर की मजबूती से दायरे में कारोबार देखने को मिला है। उन्होंने 48,400 रुपये के टारगेट के साथ 48,100 के आसपास खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही 47,600 रुपये के टारगेट के साथ 47,800 रुपये के नीचे बिकवाली कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।